ChatGPT के ऑफिस में टॉयलेट पेपर के अंदर मिला जासूसी डिवाइस, AI ने ऐसे पकड़ा आरोपी

0
8

नई दिल्ली: अमेरिका में AI कंपनी OpenAI के सैन फ्रांसिस्को ऑफिस से जासूसी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कंपनी में काम करने वाले सऊदी मूल के एक इंजीनियर को चोरी-छिपे ऑडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

DOJ के मुताबिक आरोपी इंजीनियर कंपनी के एग्जीक्यूटिव कॉन्फ्रेंस रूम में गुपचुप तरीके से रिकॉर्डिंग डिवाइस लगा रहा था। यह मामला ऐसे समय पर सामने आया है जब एडवांस्ड AI रिसर्च की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया में चिंता बढ़ रही है और कंपनियों के बीच टेक्नोलॉजी और एक्सपर्ट को लेकर होड़ मची हुई है।

टीवी के पीछे USB में मिला डिवाइस

जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर को OpenAI के सैन फ्रांसिस्को स्थित ऑफिस के एग्जीक्यूटिव कॉन्फ्रेंस रूम में टीवी के पीछे लगे USB पोर्ट में एक संदिग्ध डिवाइस मिला। अंगूठे के आकार का यह डिवाइस टॉयलेट पेपर में लपेटकर छिपाया गया था। इसमें माइक्रोफोन लगा था और यह कैमरे से कनेक्ट था। जांच में पता चला कि इसे 28 सितंबर के आसपास लगाया गया था।

FBI को दी गई शिकायत के बाद जब आरोपी के निजी बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें भी इसी तरह का एक कस्टमाइज्ड डिवाइस मिला। OpenAI ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और वह सितंबर 2020 से अमेरिका में कानूनी तौर पर स्थायी निवासी के रूप में रह रहा है।

5 साल की जेल और भारी जुर्माने की सजा संभव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गिरफ्तार इंजीनियर का नाम अलफोजान बताया जा रहा है। अगर जांच में वह दोषी पाया जाता है, तो उसे 5 साल तक की जेल, करीब 2.5 लाख डॉलर यानी लगभग 2.2 करोड़ रुपये का जुर्माना और 3 साल तक की निगरानी की सजा हो सकती है। OpenAI ने कहा है कि कंपनी अपने कर्मचारियों और संवेदनशील रिसर्च की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है और इस तरह की गतिविधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की जांच FBI कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here