वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 28 गेंदों में शतक जड़कर तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

0
7

नई दिल्ली: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ 28 गेंदों में शतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वे लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने जेक फ्रेजर-मैकगर्क को पीछे छोड़कर यह कारनामा किया है। वैभव से पहले लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड फ्रेजर-मैकगर्क के नाम था, जो उन्होंने साल 2023 में तस्मानिया के खिलाफ 29 गेंदों में बनाया था। लेकिन अब वैभव सूर्यवंशी ने उनके इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने एबी डिविलियर्स को भी पीछे छोड़ दिया है।

सबसे तेज शतक वालों की लिस्ट में नंबर-1

लिस्ट ए क्रिकेट में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में वैभव सूर्यवंशी पहले स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने 24 नवंबर 2026 को एशिया कप राइजिंग स्टार्स के लीग मैच में यूएई के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों में सेंचुरी ठोककर यह कारनामा किया है। जेक फ्रेजर-मैकगर्क इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2023 में साउथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए तस्मानिया के खिलाफ 29 गेंदों में शतक जड़ा था। सूची में तीसरे स्थान पर एबी डिविलियर्स का नाम है, जिन्होंने साउथ अफ्रीका की ओर से खेलते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2015 में जोबर्ग में 31 गेंदों में सेंचुरी ठोकी थी।

लिस्ट में बिहार के दो नाम

लिस्ट में चौथे स्थान पर साकिब-उल गनी का नाम है, जो वैभव सूर्यवंशी के स्टेट से ही ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने साल 2025 में बिहार की ओर से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी। लिस्ट में ईशान किशन का भी नाम है। उन्होंने साल 2025 में झारखंड की ओर से खेलते हुए कर्नाटक के खिलाफ अहमदाबाद में सिर्फ 33 गेंदों में सेंचुरी जड़ दी थी।

टॉप-5 की लिस्ट

28 गेंद – वैभव सूर्यवंशी, भारत ए बनाम यूएई, 2026
29 गेंद – जेक फ्रेजर-मैकगर्क, साउथ ऑस्ट्रेलिया बनाम तस्मानिया, 2023
31 गेंद – एबी डिविलियर्स, दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, 2015
32 गेंद – साकिबुल गनी, बिहार बनाम अरुणाचल, 2025
33 गेंद – ईशान किशन, झारखंड बनाम कर्नाटक, 2025

विकेट के चारों तरफ बरसाए शॉट

15 वर्षीय वंडर बॉय ने विकेट के चारों तरफ शॉट खेले। सूर्यवंशी ने गगनचुंबी छक्के लगाए। उनकी शानदार पारी की बदौलत भारत ने अच्छी शुरुआत दी है। वैभव सूर्यवंशी ने बेसिल हमीद की गेंद पर छक्का जड़कर अपनी फिफ्टी कंप्लीट की और उसके बाद और तेज गति से रन बनाना जारी रखा। इस टूर्नामेंट में अब तक वैभव सूर्यवंशी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन 24 नवंबर, सोमवार को यूएई के गेंदबाजों को रडार पर लिया है। आईपीएल 2025 से वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में खेलना शुरू किया। उन्होंने अपने पहले सीजन में कुछ मुकाबले खेले जिसमें एक तूफानी शतक भी जड़ा। अपने दूसरे सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में बेहद शानदार प्रदर्शन किया। 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। उसके बाद उन्हें भारतीय टीम के लिए चुना गया तब से तूफान मचा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here