नई दिल्ली: आपने देशभर में कई ऐसी सड़के देखी होगी, जिन्हें देखते ही आपका दिल उन पर आ गया होगा. लेकिन क्या आप ने कोई ऐसी सड़क देखी जिस पर चलने से पहले ही आपकी रूह कांप जाए और आप आपको वो सड़क आपको आपकी मंजिल तक ले जाने के बजाए, आपको यमराज तक ले जाए. हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे.
क्यों बनाया गया ये रास्ता
दरअसल, हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान की ‘ठगस वैली’ की जो पाकिस्तान के गिलगिट-बाल्टिस्तान में स्थित है. स्थानीय लोगों के बीच इस वैली को ‘सराफा लाम’ भी कहा जाता है. बता दें, इस वैली पर बना ये रास्ता मूल रूप से सड़क के तौर पर नहीं बल्कि पानी की नहर के रूप में तैयार किया गया था ताकि नीचे स्थित सभी गांव तक पानी आसानी से पहुंच सके. बता दें, इस रास्ते को चट्टानों से काटकर बनाया गया था.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता कि इस रास्ते की चौड़ाई एक फीट या शायद उससे भी कम है. बावजूद इसके एक व्यक्ति इस रास्ते ओर चलता हुआ नजर आ रहा है. हैरानी की बात है कि भयानक रास्ते पर रेलिंग या कोई भी सपोर्ट नहीं बनाई गई है. वहीं एक रास्ते में जहां एक आसमान छूती नुकीली चट्टानें हैं तो दूसरी और सैकड़ों फीट गहरी खाई है, जहां चलते समय सिर चट्टान से टकराने और पैर फिसलने का डर हल पल बना रहता है. जो कभी-कभी आपको यमलोक के दर्शन करवा सकता है.
सियाचिन ग्लेशियर के पास बना रास्ता
इस रास्ते को सियाचिन ग्लेशियर के पास बनाया गया है, जहां का नजारा किसी जन्नत से कम नहीं है. सफेद बर्फ से ढकी ये चोटियां देखने मिल जितनी अच्छी लगती है. उतना ही यहां का रास्ता आपको मौत का करीब ले जाता है. बता दें, यह इलाका काराकोरम हाईवे शुरू होता है, जो फेयरी मीडोज के पास टाटो गांव तक जाता है. इस रास्ते पर ऑक्सीजन की कमी, चक्कर आना आम बात मानी जाती है. इतना ही नहीं यहां पल भर में मौसम बदल जाता है. इसलिए कहा जाता है कि बिना लोकल गाइड के यहां जाना मौत के मुंह पैर डालने जैसा है.
















