सलमान, जॉन, अक्षय समेत इन सितारों के पास हैं लाखों-करोड़ों की बाइक्स

0
7
Bollywood Stars Bikes
Bollywood Stars Bikes

नई दिल्ली: महंगी कारों के साथ-साथ सुपरबाइक्स का भी बॉलीवुड सितारों में जबरदस्त क्रेज है. सलमान खान, अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम जैसे कई स्टार्स अक्सर लग्जरी कारों के साथ-साथ अपनी शानदार बाइक्स पर भी नजर आते हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कौन-से बॉलीवुड स्टार के पास कौन-सी महंगी बाइक है, तो आज हम आपको ईशान खट्टर, कुणाल खेमू, सैफ अली खान, जॉन अब्राहम, अक्षय कुमार, सलमान खान, अभिषेक बच्चन, शाहिद कपूर, आर. माधवन और विवेक ओबेरॉय की पसंदीदा सुपरबाइक्स के बारे में बताएंगे.

जॉन अब्राहम की पसंदीदा बाइक

जॉन अब्राहम को सुपरबाइक्स का बेहद शौक है। उनके पास यामाहा, अप्रिलिया, डुकाटी, कावासाकी और सुजुकी जैसी कई बड़ी कंपनियों की महंगी बाइक्स हैं. इनमें उनकी सबसे पसंदीदा बाइक Ducati Panigale V4 मानी जाती है, जिसकी कीमत 50 लाख रुपये से भी ज्यादा है.

अक्षय कुमार की पसंदीदा बाइक

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार को भी सुपरबाइक्स का काफी शौक है. उन्हें कई बार अपनी Yamaha VMAX चलाते हुए देखा गया है, यह एक दमदार और प्रीमियम बाइक है, जिसकी कीमत 25 लाख रुपये से ज्यादा बताई जाती है.

शाहिद कपूर की पसंदीदा बाइक

शाहिद कपूर को भी महंगी बाइक्स का काफी शौक है. वह अक्सर खाली समय में बाइक से यूरोप ट्रिप पर जाते हैं और कई बार उनके साथ कुणाल खेमू और ईशान खट्टर भी नजर आते हैं, हालांकि उन्हें BMW की क्रूजर बाइक चलाते हुए भी देखा गया है, लेकिन उनकी पसंदीदा बाइक्स में Harley-Davidson Fat Boy शामिल है इस शानदार बाइक की कीमत करीब ’25 लाख रुपये’ बताई जाती है.

आर. माधवन की पसंदीदा बाइक

आर. माधवन को क्रूजर बाइक्स का काफी शौक है उनकी पसंदीदा बाइक Indian Roadmaster है, जो अपनी शानदार डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है, इस लग्जरी क्रूजर बाइक की कीमत ’45 लाख रुपये’ से ज्यादा है, माधवन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी महंगी बाइक्स की झलक भी दिखाते रहते हैं.

सलमान खान की पसंदीदा बाइक

सलमान खान को बाइक्स का काफी शौक है उनके पास Yamaha YZF-R1 सुपरबाइक है, जिसकी कीमत करीब ’22 लाख रुपये’ बताई जाती है. सलमान को अपने फिल्मी करियर की शुरुआत से ही बाइक्स का शौक रहा है और उन्हें कई बार अपनी पसंदीदा बाइक के साथ देखा गया है.

सैफ अली खान की पसंदीदा बाइक

सैफ अली खान को लग्जरी कारों के साथ-साथ महंगी बाइक्स का भी शौक है उनके बाइक कलेक्शन में  Harley-Davidson Iron 883 शामिल है, इस दमदार क्रूजर बाइक की कीमत करीब ’20 लाख रुपये’ बताई जाती है. सैफ को अक्सर अपनी स्टाइलिश बाइक्स के साथ देखा जाता है.

कुणाल खेमू की पसंदीदा बाइक

कुणाल खेमू को सुपरबाइक्स का बेहद शौक है. वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी अलग-अलग बाइक्स की झलक दिखाते रहते हैं उनकी पसंदीदा बाइक  Ducati Panigale V4 है, जो अपनी दमदार परफॉर्मेंस और स्पोर्टी लुक के लिए मशहूर है, इस सुपरबाइक की कीमत ’50 लाख रुपये से ज्यादा’ बताई जाती है.

विवेक ओबेरॉय की पसंदीदा बाइक

विवेक ओबेरॉय को भी सुपरबाइक्स का काफी शौक है. उनके बाइक कलेक्शन में  Ducati 1098 शामिल है, जो अपनी शानदार स्पीड और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है इस सुपरबाइक की कीमत ’35 लाख रुपये से ज्यादा’ बताई जाती है.

ईशान खट्टर की पसंदीदा बाइक

ईशान खट्टर को बाइक्स का काफी शौक है उनके पास Triumph Bonneville Speed Twin मोटरसाइकिल है, जिसकी कीमत करीब ’15 लाख रुपये’ बताई जाती है. ईशान अक्सर अपने बड़े भाई शाहिद कपूर के साथ बाइक से लॉन्ग ट्रिप पर जाते हुए भी नजर आते हैं.

अभिषेक बच्चन की पसंदीदा बाइक

अभिषेक बच्चन को भी बाइक्स का काफी शौक है. उनके बाइक कलेक्शन में  Harley-Davidson Sportster 1200 शामिल है. इस दमदार क्रूजर बाइक की कीमत ’12 लाख रुपये से ज्यादा’ बताई जाती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here