रतिया बस स्टैंड पर यात्रियों को राहवीर योजना, साइबर सुरक्षा व डायल-112 के प्रति किया जागरूक

0
8

हरियाणा: आमजन को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, आपातकालीन सेवाओं तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रतिया के सामान्य बस स्टैंड पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों और राहगीरों को राहवीर योजना की जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की समय पर सहायता करने के लिए प्रेरित किया गया।

 सड़क हादसे में घायलों की मदद को बताया मानवता का दायित्व

थाना यातायात पके सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार ने बताया कि लोगों को बताया गया कि सड़क हादसे के समय घायलों की मदद करना मानवता का दायित्व है और समय पर मिली सहायता किसी की जान बचा सकती है। साथ ही आमजन को डायल-112 आपातकालीन सेवा के बारे में जानकारी देते हुए किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई।

made aware of Raahveer scheme
made aware of Raahveer scheme JBT/ Rimpi Jindal

 अनजान लिंक और गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा न करने की सलाह

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सावधानियों से भी अवगत कराया गया। उन्हें अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम/डेबिट कार्ड तथा अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज करवाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

 युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

इसके अलावा युवाओं, यात्रियों एवं राहगीरों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संदेश दिया गया। पुलिस टीम ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।

Reported by- Rimpi Jindal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here