मुजफ्फरनगर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान: घेर में बने कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

0
9

मुज़फ़्फ़रनगर: तितावी थाना क्षेत्र के गांव जग्गाहेड़ी में गुरुवार को 25 वर्षीय युवक का शव घेर में बने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

मृतक की पहचान, बहन के पास रहकर चलाता था डेयरी

मृतक की पहचान समर राठी पुत्र ब्रजपाल निवासी कूकड़ा के रूप में हुई है। बताया गया कि माता-पिता के निधन के बाद समर अपनी बहन शिवानी के पास गांव जग्गाहेड़ी में रह रहा था। उसकी बहन उत्तर प्रदेश पुलिस में एएसआई के पद पर गाजियाबाद में तैनात है। समर बहन के घर रहकर दूध की डेयरी का काम करता था।

कमरे में फंदे से लटका मिला शव, नौकर ने दी सूचना

जानकारी के अनुसार, घर पर काम करने वाले नफे सिंह ने घेर में जाकर देखा तो समर कमरे में फंदे पर लटका मिला। उसने घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद कपिल ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

सूचना मिलते ही टोल चौकी प्रभारी शुभम त्यागी पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Reported By: Rohit

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here