Diwali Cleaning Tips: काली पड़ गई हैं चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां? तो आइए जानते हैं कि पहले जैसी चमक वापस कैसे लाएं

0
7

नई दिल्लीः दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में साफ-सफाई और सजावट का काम शुरू हो जाता है। लोग घर के हर कोने के साथ अपने मंदिर को भी अच्छी तरह साफ करते हैं। इस दौरान पूजा में इस्तेमाल होने वाली चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और थाली को चमकाना भी जरूरी होता है। अक्सर लंबे समय तक मंदिर या अलमारी में रखे रहने से चांदी की चीजों पर कालापन आ जाता है। ऐसे में उन्हें साफ करने के लिए लोग बाजार से महंगे क्लीनर खरीदते हैं या ज्वेलर के पास जाते हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर चांदी साफ करने का एक घरेलू तरीका चर्चा में है, जिसमें गेहूं के आटे और टूथ पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। और पहले जैसी चमक वापस आ जाती है तो इस दिवाली आप भी ये हैक ट्राई कर सकते हैं।

चांदी साफ करने के लिए किन चीजों की होगी जरूरत?

चांदी साफ करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं चाहिए जो भी सामान लगेगा वो आसानी से आपके घर पर ही मिल जाएंगे। आपको एक से दो चम्मच गेहूं का आटा या मैदा, थोड़ा-सा टूथ पाउडर और जरूरत के अनुसार पानी चाहिए बस और फिर जादू देखिए इसका। इन चीजों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लीजिए। लेकिन, सफाई शुरू करने से पहले मूर्ति की बनावट और उस पर की गई पॉलिश या नक्काशी को जरूर देख लें।

इस तरह तैयार करें सफाई 

सबसे पहले चांदी की मूर्तियों पर जमी धूल को मुलायम और सूखे कपड़े से साफ करें। अगर गंदगी ज्यादा है, तो हल्के पानी से साफ करके तुरंत कपड़े से सुखा लें। अब एक कटोरी में आटा और थोड़ा टूथ पाउडर डालें। इसमें धीरे-धीरे पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। ध्यान रखें कि मिश्रण न बहुत पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा। इसके बाद इस पेस्ट को मूर्ति के छोटे और कम दिखाई देने वाले हिस्से पर लगाकर जांच लें। उसके बाद पेस्ट को अच्छे से लगा के थोड़ी देर तक अच्छे से चांदी के सामान को हलके हाथों से रगड़ कर धो लें। धोने के बाद ही उसे किसी सूखे कपड़े से अच्छे से सूखा लें। फिर देखिए कैसे चमक जाता है आपका चांदी का सामान।

सफाई करते समय रखें इन बातों का ध्यान

वायरल तरीके में इस पेस्ट को मूर्ति पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ने और जरूरत पड़ने पर मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इसके बाद पानी से साफ करके सूखे कपड़े से पोंछने की बात कही गई है। लेकिन टूथ पाउडर में मौजूद कुछ कण चांदी पर खरोंच डाल सकते हैं। इसलिए नक्काशीदार, पुरानी, पॉलिश की हुई या कीमती मूर्तियों पर इसे इस्तेमाल करने से बचें। बेहतर होगा कि ऐसी चीजों को साफ करने के लिए चांदी के लिए बने सुरक्षित क्लीनर या ज्वेलर की सलाह लें। इस तरह दिवाली से पहले मंदिर की सफाई करते समय आप अपनी चांदी की मूर्तियों की चमक और बनावट दोनों का ध्यान रख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here