दिवाली पर रैपिडो राइडर की लगी लॉटरी, 4 महिला कस्टमर के बाद खुली पोल!

0
7

नई दिल्लीः दिवाली का त्योहार आते ही ज्यादातर लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताते हैं। लेकिन इस दिन भी कई लोग ऐसे होते हैं, जो दूसरों की सुविधा के लिए अपना काम जारी रखते हैं। इनमें डिलीवरी और कैब सर्विस से जुड़े लोग भी शामिल हैं। इसी बीच जयपुर के एक रैपिडो राइडर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। अंकित नाम के इस राइडर ने दिवाली के दिन काम करने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वीडियो में वह बताते नजर आते हैं कि त्योहार के दिन राइडर्स की संख्या कम होने के कारण काम करने वालों को लगातार राइड मिल सकती है।

वीडियो की शुरुआत में अंकित अपने मोबाइल पर आए राइड के ऑफर दिखाते हैं। उनके पास करीब पांच से छह राइड के ऑफर आए होते हैं। इसके बाद वह एक के बाद एक कस्टमर को उनकी मंजिल तक पहुंचाते दिखाई देते हैं। खास बात यह है कि वीडियो में उन्हें हर बार महिला कस्टमर ही मिलती हैं। इनमें से तीन महिलाओं ने अपना चेहरा ढका हुआ है, जबकि एक महिला बिना चेहरा ढके नजर आती है। यही वजह रही कि वीडियो देखने वाले लोग अंकित की किस्मत पर मजेदार प्रतिक्रियाएं देने लगे।

लोगों ने कपड़े बदलने वाली बात पकड़ ली

जब लोग बस वीडियो को देख के एन्जॉय कर रहे थे, तब कुछ यूजर्स ने एक अलग ही बात नोटिस कर ली। उन्होंने देखा कि हर नई महिला कस्टमर को छोड़ने के दौरान अंकित की जो शर्ट है वो बदल जा रही है। किसी ने यह भी गौर किया कि हर महिला के साथ उनका हेलमेट भी अलग दिखाई दे रहा है। इससे लोगों को समझ आया कि यह एक ही दिन की लगातार चार राइड का वीडियो नहीं है, बल्कि अंकित के पुराने वीडियो को जोड़कर तैयार की गई क्लिप है। और वो वीडियो अंकित ने इस दिवाली को ‘दिवाली के दिन रैपिडो’ कैप्शन के साथ पोस्ट किया था। लोगो ने भी खूब प्यार दिखाया है और  इसे 25 लाख से ज्यादा व्यूज और करीब 37 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।

सोशल मीडिया पर लोगो की प्रतिक्रिया 

अंकित नाम के रैपिडो राइडर ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘दिवाली के दिन रैपिडो’ कैप्शन के साथ शेयर किया था। वीडियो को अब तक 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और करीब 37 हजार लाइक्स मिले हैं। खास बात यह है कि वीडियो में नजर आने वाली एक महिला कस्टमर ने भी कमेंट कर खुद को पहचान लिया। पोस्ट पर 300 से ज्यादा कमेंट्स आए, जिनमें लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने पूछा कि राइडर ने एक ही दिन में चार बार शर्ट क्यों बदली, तो किसी ने उसके काम को दिलचस्प बताया। एक यूजर ने यह भी गौर किया कि हर महिला कस्टमर के साथ राइडर का हेलमेट भी अलग दिखाई दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here