J&K: कुलगाम में आतंकियों की फायरिंग से मचा हड़कंप, CRPF के 3 जवान घायल, मुठभेड़ जारी

0
7

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर आतंकियों ने CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया। मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात हमलावरों ने वहां तैनात जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। CRPF के मुताबिक, ये घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई। हमलावर गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए। इस हमले में CRPF के तीन जवान घायल हुए हैं। इनमें से दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जवानों ने की जवाबी कार्रवाई

हमले के बाद CRPF जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। सूचना मिलते ही क्विक रिएक्शन टीमें (QRT) मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षाबल हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

इलाके में हाई अलर्ट

हमले के बाद से कुलगाम के आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जगह-जगह चेकिंग बढ़ा दी गई है। आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। फिलहाल हमलावरों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here