प्रेमानंद महाराज को अपनों से ही जान का खतरा? दिनेश शर्मा ने CM योगी से मांगी सुरक्षा

0
8

लखनऊ: प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत के बाद मामला और गरमा गया है। अब खुद महाराज की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रेमानंद महाराज को सुरक्षा देने की मांग की है।

आश्रम में दो गुट बनने का दावा

दिनेश शर्मा ने IANS से बातचीत में कहा कि उन्होंने सीएम योगी को पत्र लिखकर बताया है कि प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा है। उनका दावा है कि आश्रम के अंदर दो गुट बन चुके हैं। एक गुट में असली संत हैं जो महाराज के साथ आश्रम से करीब 20 किलोमीटर दूर यमुना किनारे रहकर भजन और साधना कर रहे हैं। जबकि दूसरा गुट नकली संतों और माफिया तत्वों का है।

शर्मा का आरोप है कि भू-माफिया और बच्चा माफिया जैसे लोगों ने आश्रम से जुड़े 15 छोटे-बड़े आश्रमों पर कब्जा कर लिया है। यही लोग यमुना खादर की जमीन बेचकर करोड़ों की संपत्ति बना चुके हैं और अब महाराज को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने इस पूरे गुट की जांच की मांग की है।

‘संतों के रक्षक हैं योगी जी’

दिनेश शर्मा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ संतों के रक्षक हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि वे महाराज को सुरक्षा जरूर देंगे। उन्होंने कहा कि प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा देशहित में बहुत जरूरी है क्योंकि उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं और उन्होंने सनातन धर्म के लोगों को सही राह दिखाई है।

शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि आश्रम में अब अभद्रता बढ़ गई है। माफिया गुट भीड़ में अपने लोगों को भेजकर गुंडागर्दी कराता है। साधुओं की हत्या हो रही है और बच्चे गायब हो रहे हैं।

शिष्य की संदिग्ध मौत ने उठाए सवाल

बता दें कि प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की आश्रम की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हुई थी। बताया जा रहा है कि दीपक ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की। उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें थीं और उनका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ मिला था। नीचे गिरने के बाद उन्हें सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही आश्रम में चल रही गतिविधियों पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here