Weather Update: चक्रवात अर्नब ने इन राज्यों में मचाई तबाही, जानें दिल्ली-NCR समेत किन राज्यों को मिली चेतावनी

0
12
Weather Update Today
pinterest

नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात ‘अर्नब’ ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। देर रात 11 बजे से 1 बजे के बीच यह चक्रवात उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट से टकराया, जिसके बाद से दोनों राज्यों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश जारी है। चक्रवात के असर से दक्षिण ओडिशा के 10 जिलों में स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। 

एहतियात के तौर पर करीब 5 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मलकानगिरी में चार पुल पूरी तरह पानी में डूब गए, जिससे इलाके में आवागमन ठप पड़ गया है। सुरक्षा को देखते हुए नेशनल हाईवे भी बंद कर दिए गए हैं। वहीं भद्रक में तेज तूफानी हवाओं के चलते मछुआरों की 10 नावें डूब गईं और कई अन्य क्षतिग्रस्त हो गईं। चिलिका झील के आसपास के इलाके में भी कई नावें टूटकर बर्बाद हो गईं।

इन जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने नबरंगपुर जिले में रेड अलर्ट जारी किया है, जहां 20 सेंटीमीटर से भी ज्यादा बारिश होने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा बरगढ़, नुआपाड़ा, बलांगीर, कालाहांडी, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में हवाओं की रफ्तार 75 किमी प्रति घंटे तक दर्ज की गई। 

विजयवाड़ा के निचले इलाकों में पानी भर जाने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। मछुआरों को शुक्रवार सुबह तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग और कलिम्पोंग सहित कुछ अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

आज देशभर के 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, आज शुक्रवार को देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 

दिल्ली-एनसीआर और कर्नाटक में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों, अंडमान-निकोबार और केरल में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में आंधी-तूफान के साथ व्यापक बारिश का अनुमान है। दिल्ली में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा, अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here