PET 2026: परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे DM और SSP, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर दिए निर्देश

0
8

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 (PET) को जनपद  में सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने तथा परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार राय के निर्देशन में प्रशासन एवं पुलिसप्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस मुस्तैदी का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 (PET की हो रही दो पालियों में परीक्षाओं का जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार राय द्वारा जनपद के चौधरी छोटूराम कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी डिग्री कॉलेज एवं पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता एवं मुस्तैदी को परखा गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सीसीटीवी से हर गतिविधि पर नजर, अभ्यर्थियों की समुचित फ्रिस्किंग के सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा CCTV कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही, स्ट्रांगरूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जा सके। परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अभ्यर्थियों की नियमानुसार समुचित चेकिंग एवं फ्रिस्किंग सुनिश्चित की जाए तथा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाए। परीक्षा ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिसकर्मी पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखें।

परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता पर जोर, केंद्रों के आसपास भीड़ रोकने के निर्देश

इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त कक्ष निरीक्षकों एवं अन्य संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखते हुए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा संपन्न कराने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। अधिकारीगण द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने देने तथा परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन एवं परीक्षा में सम्मिलित होने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न होने देने हेतु भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

Reported By: Rohit

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here