CM योगी का बड़ा बयान, बोलें: वोटर लिस्ट से गायब हुए एक करोड़ से अधिक हिंदू वोटरों के नाम

0
7

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मतदाता सूची से एक करोड़ से ज्यादा हिंदू मतदाताओं के नाम गायब हैं। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने इस मुद्दे पर चिंता जताई और पार्टी कार्यकर्ताओं को इस पर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर मतदाता सूची की बारीकी से जांच होनी चाहिए और जो भी पात्र व्यक्ति छूट गए हैं, उनके नाम जोड़े गए।

आंकड़े रखे सामने

मुख्यमंत्री ने बैठक में कुछ आंकड़े भी पेश किए। उनके मुताबिक, करीब 66 लाख ऐसे मतदाता हैं जिनके नाम पंचायत की वोटर लिस्ट में हैं, लेकिन विधानसभा की वोटर लिस्ट में नहीं हैं। इसी तरह लगभग 55 लाख सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के नाम भी विधानसभा की मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं। सीएम योगी ने युवाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 18 से 19 साल की उम्र के लगभग साढ़े चार लाख युवाओं के नाम अभी तक वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ पाए हैं।

कार्यकर्ताओं को दिया टास्क

मुख्यमंत्री ने कहा कि वोटर लिस्ट को दुरुस्त करना सिर्फ बूथ कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें सांसद, विधायक और संगठन के सभी पदाधिकारियों को लगना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि हर बूथ पर कार्यकर्ता BLO यानी बूथ लेवल ऑफिसर के साथ संपर्क में रहें। छूटे हुए नामों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी हो।

मुख्यमंत्री ने बैठक में कुछ आंकड़े भी पेश किए। उनके मुताबिक, करीब 66 लाख ऐसे मतदाता हैं जिनके नाम पंचायत की वोटर लिस्ट में हैं, लेकिन विधानसभा की वोटर लिस्ट में नहीं हैं। इसी तरह लगभग 55 लाख सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के नाम भी विधानसभा की मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं। सीएम योगी ने युवाओं की भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 18 से 19 साल की उम्र के लगभग साढ़े चार लाख युवाओं के नाम अभी तक वोटर लिस्ट में नहीं

आम जनता से अपील

सीएम योगी ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे खुद अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक करें। अगर किसी योग्य व्यक्ति का नाम लिस्ट में नहीं है तो वह फॉर्म भरकर अपना नाम जुड़वाए। इस काम में भाजपा कार्यकर्ता लोगों की मदद करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में हर पात्र मतदाता का वोट जरूरी है, इसलिए कोई भी पात्र व्यक्ति वोट डालने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर सक्रिय रहने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here