ग्रेनो में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, 16 ई-कॉमर्स वेयरहाउस और स्टोरों को नोटिस

0
7

नोएडा: दिवाली पर ऑनलाइन खरीदारी के बीच खाद्य सुरक्षा को लेकर ग्रेटर नोएडा में खाद्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। दो दिवसीय विशेष अभियान के दौरान 18 ई-कॉमर्स वेयरहाउस और स्टोरों की जांच की गई। इनमें 16 स्थानों पर साफ-सफाई, जरूरी अभिलेखों और अन्य व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर नोटिस जारी किए गए। विभाग ने 15 दिन में सुधार करने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही जारी रहने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई हो सकती है।सहायक आयुक्त खाद्य-2 सर्वेश मिश्रा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान इकोटेक-3 स्थित बिग बास्केट और ब्लिंकिट के वेयरहाउस के अलावा जोमैटो हाइपरमार्ट तथा विभिन्न ब्लिंकिट स्टोरों में खामियां मिलीं। दादरी में स्विगी और जोमैटो हाइपरमार्ट की जांच की गई। सेक्टर-135 नोएडा स्थित जेप्टो स्टोर के कोल्ड रूम में गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर उसका संचालन बंद करा दिया गया। सुधार के बाद ही दोबारा संचालन की अनुमति मिलेगी।

खाद्य विभाग का एक्शन

खाद्य विभाग की टीम ने जोमैटो हाइपरमार्ट से पनीर, सूरजपुर स्थित स्टोर से मूंगफली के दाने और पीजेटीजे टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड से तिल के तेल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।जांच में जिओ मार्ट, केवी इंटरप्राइजेज, अमेजन स्टोर, स्विगी स्टोर और जेप्टो के डार्क स्टोर समेत कई प्रतिष्ठानों पर जरूरी दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं मिले। कामगारों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट और एक्सपायरी खाद्य पदार्थ हटाने से संबंधित एसओपी भी प्रस्तुत नहीं की जा सकी। खाद्य विभाग की टीम ने साफ संदेश दिया है कि त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।

Reported By: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here