मथुरा: समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं फरियादें

0
6

मथुरा:  तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

लापरवाही पर सख्त रुख, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण समाधान के आदेश

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों का नियमानुसार, पारदर्शिता के साथ और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। फरियादियों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए, जिससे उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए दी गई योजनाओं की जानकारी

समाधान दिवस के दौरान मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक भी किया गया। उन्हें महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और सरकार की ओर से संचालित सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध सरकारी सहायता का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

Reported By: Prem Kaushik

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here