दिल्ली समेत 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

0
8
Weather
Pinterest

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 18 राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं और आंधी का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में कई इलाकों में बादल घिरने के बाद तेज बारिश हो सकती है. कुछ राज्यों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. ऐसे में लोगों को घर से निकलने से पहले मौसम का ताजा अपडेट जरूर देख लेने की सलाह दी गई है. खराब मौसम का असर खेती-किसानी पर भी पड़ सकता है.

मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, असम, छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है. अलग-अलग इलाकों में बारिश की तीव्रता और हवा की रफ्तार अलग रह सकती है.

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में 11 सितंबर को कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. नजफगढ़, लोदी रोड, पालम और सफदरजंग सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बागपत, बलिया, बाराबंकी, भदोही, बुलंदशहर, चित्रकूट, गोरखपुर, हरदोई, कानपुर और झांसी में तेज बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर हवा 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. लखनऊ में तापमान 32 डिग्री अधिकतम और 27 डिग्री न्यूनतम रहने का अनुमान है.

बिहार में भी बारिश का अलर्ट

बिहार के औरंगाबाद, भागलपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, हाजीपुर, खगड़िया, मोतिहारी, नवादा, राजगीर, सासाराम, सीतामढ़ी और पटना में बारिश के आसार हैं. इस दौरान 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

मध्य प्रदेश में बारिश और तेज हवाएं

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर, आष्टा, बैकुंठपुर, बरेली, बैतूल, भोपाल, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, हरदा, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, कटंगी और खंडवा में बारिश का अलर्ट है. यहां 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. भोपाल में तापमान 31 और 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

राजस्थान में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

राजस्थान के अजमेर, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, कोटा, माउंट आबू, राजसमंद, सवाई माधोपुर, श्रीगंगानगर और उदयपुर में तेज बारिश का अलर्ट है. इस दौरान करीब 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here