रतिया: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराध जांच शाखा रतिया की टीम ने एक युवक को 17.95 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनदीप कुमार पुत्र कश्मीर चंद, निवासी गांव सुखमनपुर, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी।
वाटर वर्क्स के पास पुलिस ने दबोचा आरोपी
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अपराध जांच शाखा रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार के अनुसार, 24 नवंबर को सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधों की रोकथाम के लिए गांव मुंशीवाला से सुखमनपुर की तरफ जा रही थी।
इसी दौरान गांव सुखमनपुर के वाटर वर्क्स के नजदीक खड़ा एक युवक पुलिस की गाड़ी देखकर वापस मुड़ने लगा। शक के आधार पर पुलिस टीम ने युवक को काबू कर लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 17.95 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना शहर रतिया में अभियोग संख्या 239, दिनांक 24.11.2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी-61-85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी जांच की जा रही है।
Reported By: Rimpi Jindal












