4.12 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, थाना शहर रतिया पुलिस की कार्रवाई

0
11

रतिया: ‌‌नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना शहर रतिया पुलिस ने 4.12 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बब्बू उर्फ पोपल पुत्र गोरा सिंह, निवासी वार्ड नंबर 4, पुरानी गौशाला के पास, रतिया के रूप में हुई है।आरोपी को माननीय न्यायालय माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में पुलिस द्वारा दो आरोपियों को पहले ही काबू किया जा चुका है।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई में मोटरसाइकिल से मिली थी 4.12 ग्राम हेरोइन

थाना शहर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण ने बताया कि 20 सितंबर 2026 को हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) यूनिट फतेहाबाद की टीम ने एएसआई हेमराज के नेतृत्व में नशा तस्करी के संबंध में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुरानी गौशाला रतिया के पास कार्रवाई की थी। इस दौरान पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को काबू किया था, जिनकी पहचान इकबाल सिंह निवासी वार्ड नंबर 9, रतिया तथा गगनदीप निवासी ढाणी खोखर, रत्ताखेड़ा के रूप में हुई थी। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल की नियमानुसार तलाशी लेने पर उसमें 4.12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार

पुलिस ने हेरोइन और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर थाना शहर रतिया में मुकदमा न0 199 दिनांक 20.09.2026, धारा 21A,27A,29,61,85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की आगामी जांच के दौरान पुलिस ने नशा तस्करी में मुख्य आरोपी के रूप में सामने आए बब्बू उर्फ पोपल को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त तथा इससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

Reported By: Rimpi Jindal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here