पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर निष्पक्ष जांच की मांग

0
7

हरियाणा: हरियाणा में नशाखोरी पर खबर दिखाने के मामले में लिविंग इंडिया और हिंदी खबर न्यूज चैनल के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल को हिरासत में लिया गया। पत्रकार संगठनों ने इसका विरोध जताया। हिंदी खबर के एमडी अतुल अग्रवाल की गिरफ्तारी होना पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल उठाता है। इस मामले में निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने आना बेहद जरूरी है। किसी भी व्यक्ति को केवल आरोपों के आधार पर दोषी मान लेना न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। हर व्यक्ति को कानून के तहत अपना पक्ष रखने और निष्पक्ष सुनवाई पाने का पूरा अधिकार है।

निष्पक्ष जांच और पक्ष सुनने की मांग

अतुल अग्रवाल के मामले में भी जरूरी है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों की निष्पक्षता से जांच हो तथा किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले उनका पक्ष भी गंभीरता से सुना जाए। यदि उनकी पत्रकारिता और इस कार्रवाई के बीच किसी संबंध का दावा किया जा रहा है, तो उस पहलू की भी प्रमाणों के आधार पर जांच होनी चाहिए।

मीडिया स्वतंत्रता और न्याय के सिद्धांत

किसी भी व्यक्ति को केवल आरोपों के आधार पर दोषी मान लेना उचित नहीं है। कानून का सिद्धांत है कि दोष सिद्ध होने तक हर व्यक्ति को अपना पक्ष रखने और न्याय पाने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। यदि यह कार्रवाई उनकी पत्रकारिता से जुड़ी है, तो इस पहलू की भी निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। लोकतंत्र में मीडिया की स्वतंत्रता और जवाबदेही, दोनों महत्वपूर्ण हैं। जिससे न्याय पर सभी का भरोसा बना रहे।

Reported by: Praveen Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here