नई दिल्ली: रात का सन्नाटा सड़कों पर पसरा अंधेरा और अपराध की आशंका लेकिन दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले में खाकी की मुस्तैदी के आगे असामाजिक तत्वों की हर चाल पर नजर रखी जा रही है। नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने पिंक पेट्रोलिंग स्टाफ और अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पूरे जिले में विशेष रात्रि गश्त अभियान चलाया। इस अभियान का मकसद साफ है
अपराध पर लगाम, असामाजिक तत्वों पर निगरानी और आम नागरिकों के मन में सुरक्षा का विश्वास कायम करना। नॉर्थ वेस्ट जिला डीसीपी आकांक्षा यादव की निगरानी में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की विशेष टीमें पार्कों रिहायशी कॉलोनियों व्यस्त सड़कों और अपराध की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी कर रही हैं। पुलिस की मौजूदगी बढ़ाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपराधिक घटना को रोकने के लिए समय रहते कार्रवाई की जा सके।
पिंक पेट्रोलिंग के साथ सुरक्षा का मजबूत पहरा
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की इस पहल में पिंक पेट्रोलिंग स्टाफ की भागीदारी भी अहम है। विशेष रात्रि गश्त के जरिए सार्वजनिक स्थानों और आवासीय क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती से गश्त का दायरा बढ़ाया गया है, वहीं अपराध की आशंका वाले क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित की जा रही है
पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं बल्कि सतर्क निगरानी और नियमित गश्त के माध्यम से अपराध की संभावनाओं को कम करना भी है। इसके लिए जिले के अलग-अलग इलाकों में लगातार पुलिस गतिविधियां जारी हैं। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की यह मुस्तैदी नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में जारी प्रयासों का हिस्सा है। पुलिस का जोर कानून-व्यवस्था बनाए रखने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है।
Reported by: Pankaj Rai












