अंकिता भंडारी प्रकरण: इंसाफ की उम्मीद लेकर सीबीआई मुख्यालय पहुंचे माता-पिता

0
10

नई दिल्ली: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की उम्मीद के साथ दिवंगत अंकिता के माता-पिता ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) मुख्यालय पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर अपनी बात रखी और प्रकरण के अहम पहलुओं की ओर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया।

सीबीआई का निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई का भरोसा

सीबीआई के अनुसार अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और माता सोनी देवी ने अधिकारियों के समक्ष प्रकरण से संबंधित जानकारी साझा की। मुलाकात के दौरान सीबीआई अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले के सभी पहलुओं का समुचित परीक्षण किया जाएगा और विवेचना निष्पक्ष एवं न्यायसंगत तरीके से आगे बढ़ाई जाएगी।

परिवार के लिए उम्मीद की नई किरण, जांच पर टिकीं निगाहें

इस मुलाकात को प्रकरण में न्याय की आस लगाए बैठे परिवार के लिए महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। माता-पिता की वरिष्ठ अधिकारियों से हुई बातचीत के बाद अब मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच और विवेचना पर नजरें टिकी हैं। अंकिता भंडारी प्रकरण लंबे समय से चर्चा में रहा है। ऐसे में निष्पक्ष जांच और न्यायसंगत कार्रवाई की उम्मीद परिवार के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है।

Reported By: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here