देहरादून एयरपोर्ट पर गोलियों की गूंज! सर्विस गन से चलीं 10 राउंड फायरिंग, पुलिसकर्मी की मौत से मचा हड़कंप

0
7
Rishikesh Police Firing,
Rishikesh Police Firing,

उत्तराखंड: देहरादून के ऋषिकेश रानीपोखरी क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस हेड कांस्टेबल की सरकारी कार्बाइन से अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चल गईं. इस घटना में हेड कांस्टेबल सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत जौलीग्रांट स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. शुरुआती जांच में घटनास्थल से 10 खोखे बरामद किए गए हैं. पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर हर एंगल से जांच कर रही है.

एयरपोर्ट गेस्ट हाउस में तैनात था कांस्टेबल

जानकारी के मुताबिक, 49 वर्षीय हेड कांस्टेबल सुनील कुमार उत्तराखंड की आर्ड पुलिस में तैनात थे. उनकी ड्यूटी जौलीग्रांट एयरपोर्ट के गेस्ट हाउस में लगी हुई थी. वह रानीपोखरी स्थित नागाघेर इलाके में परिवार के साथ रहते थे. परिवार में उनकी पत्नी, 18 वर्षीय बेटा और 16 वर्षीय बेटी शामिल हैं.

घटना के समय घर के आंगन में था सुनील

पुलिस के अनुसार, घटना के समय सुनील घर के आंगन में मौजूद थे, जबकि परिवार के बाकी सदस्य अंदर थे. अचानक एक के बाद एक चली गोलियों से परिवार और आसपास के लोग घबरा गए. किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला. थानाध्यक्ष आरएस खोलिया ने बताया कि फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है और फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है.

गोलियों की आवाज से दहल उठा इलाका

लगातार चली 10 गोलियों की आवाज से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोग भी घटना के बाद सदमे में हैं. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर सरकारी कार्बाइन से इतनी गोलियां किन परिस्थितियों में चलीं.

जेल में रंगदारी मांगने का दूसरा मामला भी आया सामने

देहरादून जिले में गोलीबारी का एक और मामला सुद्धोवाला इलाके से सामने आया है. यहां जेल में बंद एक कैदी पर साथी बंदी से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है. रकम नहीं देने पर आरोपी ने साथी बंदी की पत्नी को जान से मारने की धमकी दी और घर पर फायरिंग करवाई. आरोप है कि घर के अंदर धमकी भरा पत्र भी फेंका गया.

CCTV में कैद हुई फायरिंग

प्रेमनगर थाना पुलिस के मुताबिक, ईस्ट होप टाउन लक्ष्मीपुर निवासी सीमा राजपूत ने शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि उनके पति संजय कुमार दिसंबर 2024 से सुद्धोवाला जेल में बंद हैं.

महिला के अनुसार, जेल में बंद अर्जुन नामक आरोपी उनके पति से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था. रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई. 20 मई को पड़ोसी के घर लगे CCTV कैमरों की जांच में दो युवक घर के बाहर दिखाई दिए. आरोप है कि एक युवक ने घर में धमकी भरी चिट्ठी फेंकी, जबकि दूसरे ने फायरिंग की.

पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज
महिला ने आरोप लगाया कि अर्जुन से मिलने उसकी बहन के साथ विकास बलारा नामक युवक जेल आता था, जो कथित तौर पर पेशेवर अपराधी है. पुलिस ने एक अज्ञात समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here