Gold Silver Price Today दिल्ली से लेकर चेन्नई तक सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए 22 और 24 कैरेट गोल्ड का का ताजा रेट

0
7
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today

नई दिल्ली: देश में इस हफ्ते सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना अलग-अलग शहरों में एक सप्ताह के दौरान 3160 रुपये तक सस्ता हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत में 2900 रुपये की कमी आई है। 27 सितंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 152830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, वहीं मुंबई में यह 152680 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो हाजिर सोना 4,282।98 डॉलर प्रति औंस पर टिका हुआ है। पिछले एक हफ्ते में वैश्विक स्तर पर सोने के भाव में 2.1 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई है। जानकारों के मुताबिक, घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतें सिर्फ देश के भीतर के हालात से नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों से भी प्रभावित होती हैं। जेफरीज के ग्लोबल इक्विटी स्ट्रैटेजी प्रमुख क्रिस वुड ने अनुमान जताया है कि आने वाले समय में सोने का भाव 10,000 डॉलर प्रति औंस तक भी पहुंच सकता है।

प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोना 152830 रुपये और 22 कैरेट 140100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 152680 रुपये और 22 कैरेट की 139950 रुपये है। चेन्नई, अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 152730 रुपये और 22 कैरेट 140000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। पुणे और बेंगलुरु में भी दाम मुंबई जैसे ही बने हुए हैं।

चांदी में भी बड़ी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की चमक भी इस हफ्ते फीकी पड़ी है। एक सप्ताह के दौरान चांदी का भाव 10000 रुपये तक लुढ़क गया है। 27 सितंबर की सुबह चांदी 245000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 64.26 डॉलर प्रति औंस पर है। गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी, तब से अब तक इसमें करीब 40 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here