चीन से निपटने के लिए फिलीपींस खरीदेगा भारत से एक्सटेंडेड रेंज ब्रह्मोस, 60 मिसाइलों की डील पर बातचीत जारी

0
13

नई दिल्ली: चीन से खतरे का मुकाबला करने के लिए फिलीपींस भारत से ब्रह्मोस मिसाइल की दूसरी खेप खरीदने की तैयारी में है। इसको लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत भी जारी है। इस बीच खबर है कि फिलीपींस दूसरी खेप में ब्रह्मोस के सामान्य वेरिएंट की जगह भारत से एक्सटेंडेड रेंज की मांग कर रहा है।फिलीपींस का इरादा अपनी रक्षा तैयारियों को उच्चतम स्तर तक पहुंचाना है, ताकि चीन चाहकर भी कोई हिमाकत न कर सके। फिलीपींस को डर है कि चीन उसके स्पेशल इकोनॉमिक जोन में घुसकर कुछ द्वीपों पर कब्जा कर सकता है। ऐसे में एक्सटेंडेड रेंज ब्रह्मोस चीनी नौसेना और तटरक्षक बल को दूर रखने में मदद कर सकते हैं।

फिलीपींस के रक्षा मंत्री ने ब्रह्मोस पर क्या कहा?

फिलीपींस के रक्षा मंत्री गिल्बर्टो टेओडोरो जूनियर ने पिछले हफ्ते नई दिल्ली में आयोजित एक सिक्योरिटी समिट में कहा था कि उनका देश बाहरी खतरे का मुकाबला करने के लिए 2022 में खरीदे गए सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के जखीरे को बढ़ाना चाहता है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिलीपींस दूसरी खेप में भारत से ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम की कुल पांच स्क्वाड्रन खरीदेगा, जिनमें कुल मिलाकर 60 मिसाइलें शामिल होंगी। इस सौदे की कीमत 700 मिलियन डॉलर से 800 मिलियन डॉलर रहने की उम्मीद है।

फिलीपींस के रक्षा मंत्री ने कहा, “हमने ब्रह्मोस पर एक विश लिस्ट भी भारतीय अधिकारियों के साथ शेयर की है, ताकि इसे फिलीपीन के माहौल के हिसाब से और ज्यादा बेहतर बनाया जा सके।”

भारत से एक्सटेंडेड रेंज ब्रह्मोस खरीदेगा फिलीपींस

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट से बात करते हुए FACTS एशिया के फॉरेन-पॉलिसी एनालिस्ट विंसेंट काइल पराडा ने कहा कि फिलीपींस ब्रह्मोस-NG (नेक्स्ट जेनरेशन) नाम की मिसाइल के एक छोटे वर्जन या एक जगह से दूसरी जगह ले जाने वाली दिक्कतों को कम करने के लिए ब्रह्मोस एक्सटेंडेड वर्जन खरीदने की तैयारी में है। ब्रह्मोस के एक्सपोर्ट वर्जन की ऑपरेशनल रेंज 290 किलोमीटर है। हालांकि, ब्रह्मोस एक्सटेंडेड रेंज की रेंज 800 से 900 किलोमीटर तक बताई जाती है। वहीं, ब्रह्मोस-एनजी की रेंज 300 किलोमीटर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here