NEET पेपर लीक केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, पुणे से एक अन्य मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

0
11
CBI Arrests Pune 'Mastermind' in Paper Leak Case
CBI Arrests Pune 'Mastermind' in Paper Leak Case

नई दिल्ली: NEET पेपर लीक मामले में CBI को शनिवार (16 मई 2026) को एक और कामयाबी मिली। जांच एजेंसी ने इस केस की एक और मास्टरमाइंड को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल 9 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

कौन है ये नया मास्टरमाइंड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार CBI ने पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर मनीषा गुरुनाथ मंधारे को दिल्ली से पकड़ा है। लंबी पूछताछ के बाद यह गिरफ्तारी हुई। CBI ने बताया कि मनीषा मंधारे NTA की तरफ से NEET-UG 2026 की परीक्षा प्रक्रिया में विशेषज्ञ के तौर पर शामिल थीं। इस वजह से बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक उनकी सीधी पहुंच थी।

छात्रों को पहले ही बता दिए थे सवाल 

दरअसल जांच में सामने आया कि अप्रैल 2026 में मनीषा मंधारे ने पहले से गिरफ्तार आरोपी मनीषा वाघमारे के साथ मिलकर छात्रों को इकट्ठा किया। इसके बाद पुणे स्थित अपने घर पर स्पेशल कोचिंग क्लासेस चलाईं।

इन क्लासेस में मनीषा ने छात्रों को बॉटनी और जूलॉजी के संभावित सवाल बताए। बच्चों से उन सवालों को नोटबुक में लिखवाया और किताबों में मार्क भी करवाया। CBI का दावा है कि इनमें से ज्यादातर सवाल 3 मई 2026 को हुई NEET-UG परीक्षा में हूबहू आए थे।

देशभर में छापेमारी जारी 

CBI ने पिछले 24 घंटों में देश के छह अलग-अलग ठिकानों पर छापे मारे हैं। इस दौरान कई अहम दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इन सभी की जांच की जा रही है। एजेंसी को शक है कि इस रैकेट में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। CBI की जांच अब भी जारी है और आगे इस केस में ज्यादा गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

पहले भी पकड़ा गया था मास्टरमाइंड 

गौरतलब है कि इससे पहले CBI ने शुक्रवार को पुणे से इस केस के एक और मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया था। जांच शुरू होने के तीन दिन के अंदर ही CBI ने प्रोफेसर पी वी कुलकर्णी को पकड़ा था। लातूर के रहने वाले कुलकर्णी केमिस्ट्री के एक्सपर्ट हैं और कई सालों से NEET पेपर बनाने वाली कमेटियों से जुड़े रहे हैं। CBI उन्हें पेपर लीक का मुख्य स्रोत मान रही है। उन्हें पुणे स्थित घर से हिरासत में लिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here