नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आज शनिवार को भी तेल कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रोज की तरह सुबह 6 बजे नए रेट जारी किए, लेकिन इसमें कोई राहत देखने को नहीं मिली। हालांकि एक अच्छी खबर यह है कि इस हफ्ते इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले हफ्ते 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बिक रहा क्रूड ऑयल अब घटकर करीब 92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, हालांकि यह अभी भी काफी ऊंचा स्तर है। बता दें कि फरवरी में युद्ध शुरू होने से पहले कच्चे तेल का दाम करीब 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ही था।
कच्चे तेल की कीमतें ज्यादा होने के बावजूद ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ा रही हैं, और इसकी एक बड़ी वजह चल रहा त्योहारी सीजन भी माना जा रहा है। कुछ दिन पहले सामने आई एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि कंपनियों को फिलहाल पेट्रोल पर करीब 5 रुपये और डीजल पर लगभग 23 रुपये प्रति लीटर तक का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
जानिए अपने शहर में पेट्रोल का रेट
आज दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये, कोलकाता में 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा गुरुग्राम में 102.97 रुपये, नोएडा में 101.77 रुपये, बेंगलुरु में 110.97 रुपये और भुवनेश्वर में 108.97 रुपये प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में यह 102.20 रुपये, हैदराबाद में 115.73 रुपये, लखनऊ में 113.81 रुपये और तिरुअनंतपुरम में 115.49 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है।
अब जानिए डीजल के रेट
डीजल की बात करें तो दिल्ली में इसकी कीमत 95.20 रुपये, कोलकाता में 99.82 रुपये और मुंबई में 97.83 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में डीजल 99.55 रुपये, गुरुग्राम में 95.64 रुपये और नोएडा में 95.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। भुवनेश्वर में यह 100.68 रुपये, चंडीगढ़ में सबसे सस्ता 89.47 रुपये, जबकि हैदराबाद में सबसे महंगा 103.86 रुपये प्रति लीटर है। जयपुर में डीजल 98.50 रुपये, पटना में 99.80 रुपये और तिरुअनंतपुरम में 104.41 रुपये प्रति लीटर के दाम पर उपलब्ध है।
4 महीने से नहीं हुआ कोई बदलाव
गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार बदलाव मई महीने में हुआ था, और उसके बाद से अब तक इनमें कोई फेरबदल नहीं किया गया है। मई में लगातार चार बार दाम बढ़ाए गए थे, जिसके बाद घरेलू स्तर पर कीमतों में करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ था। इससे पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आखिरी बार 2022 में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए थे।












