US-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर बैन से AI इंडस्ट्री की बढ़ी मुश्किलें, क्या है पूरा मामला?

0
7

नई दिल्ली: अमेरिका और चीन के बीच चल रही टेक्नोलॉजी की जंग अब एक नए दौर में पहुंच गई है। अमेरिका ने पांच देशों को एडवांस्ड AI चिप भेजने पर रोक लगा दी है, ताकि चीन विदेशी डेटा सेंटर के जरिए अमेरिकी टेक्नोलॉजी तक न पहुंच सके। अमेरिकी ब्यूरो ऑफ इंडस्ट्री एंड सिक्योरिटी (BIS) ने US कंपनियों के लिए मलेशिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, सिंगापुर और ब्राजील को AI चिप भेजने के लिए एक्सपोर्ट लाइसेंस जरूरी कर दिया है। इस फैसले के बाद ग्लोबल सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन पर बड़ा असर पड़ सकता है।

दरअसल, चीनी कंपनियों पर पहले से ही एडवांस्ड अमेरिकी AI चिप खरीदने पर रोक है। लेकिन वे विदेशी डेटा सेंटर के जरिए कंप्यूटिंग पावर हासिल कर रही थीं। जेफरीज की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में बैन लगने के बाद से करीब 2 लाख 40 हजार Nvidia AI चिप्स चीन पहुंच गए होंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड अलीबाबा और दूसरे चीनी ग्राहकों को करीब 86,000 GPUs किराए पर दे रही है। अमेरिका की नई रोक इसी तरह की इनडायरेक्ट पहुंच को रोकने के लिए है।

Nvidia के शेयरों में भारी गिरावट

इस फैसले और अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) की ओर से अकाउंटिंग मुद्दों की जांच की खबर के बाद 20 नवंबर को Nvidia के शेयर 11.5% गिर गए। जेफरीज ने Nvidia के AI इकोसिस्टम में बड़े फाइनेंशियल इन्वॉल्वमेंट पर भी चिंता जताई है। इसमें 61 अरब डॉलर का इक्विटी इन्वेस्टमेंट और 164.5 अरब डॉलर की लीज गारंटी और क्लाउड कैपेसिटी बैकस्टॉप शामिल है। AI इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी CoreWeave के शेयरों में भी 25% की गिरावट आ चुकी है, जबकि इसकी बॉन्ड यील्ड बढ़कर 15.7% हो गई है।

जेफरीज की 19 नवंबर की GREED & fear रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सपोर्ट पर रोक से पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में AI इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट में रुकावट आ सकती है। इससे AI इन्वेस्टमेंट बूम की स्थिरता पर भी नए सवाल खड़े हो गए हैं। छोटे क्लाउड प्रोवाइडर, जो एडवांस्ड चिप्स पर ज्यादा निर्भर हैं, उन पर सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है।

चीन बना रहा है अपना इकोसिस्टम

दूसरी तरफ चीन सेमीकंडक्टर में आत्मनिर्भर बनने की कोशिश तेज कर रहा है। वह चिप डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, इक्विपमेंट और मटीरियल में घरेलू क्षमता बढ़ा रहा है। चिप डिजाइन में हाईसिलिकॉन, कैम्ब्रिकॉन और लूंगसन जैसी कंपनियां काम कर रही हैं। मैन्युफैक्चरिंग में SMIC और हुआ होंग सेमीकंडक्टर हैं। इक्विपमेंट में नौरा और AMEC, जबकि मटीरियल में NSIG और झोंगहुआन जैसी कंपनियां हैं। अनुमान है कि 2025 में चीन का सेमीकंडक्टर इक्विपमेंट मार्केट 49 अरब डॉलर और मटीरियल मार्केट 16 अरब डॉलर का होगा। इससे साफ है कि अमेरिका की रोक से चीन की आत्मनिर्भरता की कोशिशों को और तेजी मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here