Hyundai Bayon की बुकिंग शुरू, दिवाली तक हो सकती है लॉन्च, Venue और Creta के बीच होगी नई SUV

0
7
Hyundai Bayon
Pinterest

नई दिल्ली: Hyundai ने अपनी नई SUV Bayon की बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनी इसे फेस्टिव सीजन के दौरान भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है. ग्राहक इसे 11,000 रुपये में बुक कर सकते हैं. बुकिंग Hyundai की वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप से की जा सकती है. भारतीय बाजार में Bayon को Venue और Creta के बीच रखा जाएगा. यानी साइज के मामले में यह Creta से छोटी, लेकिन Venue से बड़ी होगी. कंपनी इस SUV के जरिए मिड-साइज SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है.

क्रॉसओवर जैसा हो सकता है डिजाइन

Hyundai Bayon को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है. कंपनी इसके डिजाइन से जुड़े टीजर भी जारी कर चुकी है. माना जा रहा है कि इसका लुक पारंपरिक बॉक्सी SUV से थोड़ा अलग और क्रॉसओवर जैसा होगा. इसके फ्रंट में ऊपर की तरफ H शेप LED DRL और नीचे बंपर पर मुख्य हेडलैंप दिए जा सकते हैं. इसके अलावा मजबूत डिजाइन वाला स्किड प्लेट भी देखने को मिल सकता है.

i20 जैसा हो सकता है इंटीरियर

Bayon के केबिन में Hyundai i20 से मिलते-जुलते कई डिजाइन एलिमेंट देखने को मिल सकते हैं. इसमें दो कनेक्टेड स्क्रीन और सेंटर में फिजिकल HVAC कंट्रोल दिए जाने की उम्मीद है. स्टीयरिंग व्हील, वर्टिकल AC वेंट्स और डोर पैड का डिजाइन भी i20 से मिलता-जुलता हो सकता है. कार में आराम और सुरक्षा के लिए कई जरूरी फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

पेट्रोल के साथ CNG का भी विकल्प

Hyundai Bayon में 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. इसे मैनुअल और CVT गियरबॉक्स के साथ लाने की उम्मीद है. यह वही इंजन है जो Creta में भी मिलता है, हालांकि Bayon में इसकी पावर और ट्यूनिंग अलग हो सकती है. खास बात यह है कि Bayon में फैक्ट्री फिटेड CNG का विकल्प भी मिल सकता है. अगर ऐसा होता है, तो यह 4 मीटर से लंबी Hyundai की पहली CNG कार हो सकती है.

कितनी हो सकती है कीमत?

Hyundai Bayon की कीमत को लेकर अभी कंपनी ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. हालांकि, इसकी एक्स शोरूम कीमत करीब 9 लाख से 14 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है. Bayon के आने से Hyundai के SUV पोर्टफोलियो में एक नया विकल्प जुड़ जाएगा. इसे Venue और Creta के बीच रखा जाएगा जिससे कंपनी को इस सेगमेंट में ग्राहकों को आकर्षित करने में मदद मिल सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here