सुल्तानपुर अदालत ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मानहानि मामले में बरी कर दिया है। राहुल गांधी इस मामले में फैसले के लिए सुल्तानपुर की विशेष MP-MLA अदालत पहुंच थे। बता दें कि ये मामला साल 2018 में तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है।











