युवक ने AI से किया ऐसा कमाल, देखते ही लड़कियां हुईं इंप्रेस, इंटरनेट पर मचा तहलका

0
7
Such a jugaad of AI that girls started lining up you will be stunned to see the feat of the young man
X: @RetardedHurt

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन एआई के इस्तेमाल को लेकर कुछ न कुछ अगल और हटकर देखने को मिलता रहता है. वहीं AI का विस्तार इतनी तेजी से हो रहा है कि आज कल AI की सुविधा सभी के फोन में उपलब्ध है. अगर आप भी सोशल मीडिया मौजूद है तो आपने भी कुछ कई ऐसे वीडियो देखें होंगे, जहां कई तस्वीरें और फोटोज एआई से बनाई गई होंगी. बता दें, एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे. 

वायरल वीडियो में क्या? 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @RetardedHurt के नाम से शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि यह सिर्फ 8 सेकंड का है लेकिन बेहद अतरंगी है. वीडियो की शुरुआत एक युवक से होती है जो खेतों के बीचोबीच खड़ा है. वहीं कुछ सेकण्ड्स बाद पीछे से एक बुलेट ट्रेन आती हुई नजर आती है और युवक के एकदम पीछे आकर रुक जाती है. इसके साथ आगे ट्रेन का इमरजेंसी गेट खुलता है और ट्रेन से कुछ खूबसूरत एआई लड़कियां उतरी है और युवक को गुलदस्ता देते हुए नजर आती है. 

इतना ही नहीं आगे वीडियो में लड़की युवक के गाल पर किस करती भी देखती है. इस दौरान अपने आस-पास इतनी सारी लड़कियां देख पर युवक खुशी से फूले ने समाता. यहीं वजह है सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है. 

यूजर्स ने किया रिएक्ट 

इस बीच सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो पर हंसते और ठहाके लगाते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा “सरोजिनी से कपडे लेने के फायदे” दूसरे यूजर ने लिखा “वाह बहुत सुंदर लड़के, मुझे तो बहुत मजा आएगा वीडियो की याद आ गई” एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा “अरे यार, उसमें तो गजब का स्वैग है… जैसे ही वो किसी गली से गुजरता है, लड़कियां बालकनियों से कूदने लगती हैं.” इसके साथ ही कई यूजर्स वीडियो पर लाफ्टर वाले इमोजी शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि ये वीडियो कहा से सामने आया है. इसको लेकर फिलहाल कोई भी विशेष जानकारी ही मिल पाई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here