उद्घाटन से एक दिन पहले पचपदरा रिफाइनरी की यूनिट में आग, पीएम मोदी कल पहुंचने वाले

0
9
Fire breaks out at Pachpadra Refinery unit a day before inauguration; PM Modi set to arrive tomorrow.
Fire breaks out at Pachpadra Refinery unit a day before inauguration; PM Modi set to arrive tomorrow.

राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले बड़ी दुर्घटना हो गई है. राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित देश की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लग गई है. कल 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस रिफाइनरी का उद्घाटन करना है, लेकिन उद्घाटन से एक दिन पहले CDU यूनिट में लगी आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. रिफाइनरी से धुएं के घने गुबार उठते देखे जा रहे हैं.

पचपदरा रिफाइनरी में आग और PM मोदी का उद्घाटन कल

राजस्थान के बालोतरा जिले में पचपदरा रिफाइनरी की एक यूनिट में सोमवार को आग लग गई. यह घटना ऐसे समय हुई है जब कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिफाइनरी का औपचारिक उद्घाटन करने वाले हैं. आग लगने के बाद रिफाइनरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई. कर्मचारियों ने तुरंत फायर सेफ्टी सिस्टम चालू कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है.

कैसे लगी आग?

बताया जा रहा है कि रिफाइनरी की CDU यूनिट में आग लगी है. आग लगते ही रिफाइनरी से धुएं के तेज गुबार उठने लगे. स्थानीय दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही हैं.  फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

कल है PM मोदी का उद्घाटन कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 21 अप्रैल को सुबह 11 बजे पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले हैं. उनके दौरे से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज शाम 4 बजे रिफाइनरी पहुंचने वाले हैं. आग लगने की घटना के कारण सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here