YouTube पर आज से बदला ये बड़ा नियम, क्या क्रिएटर्स की कमाई पर पड़ेगा असर?

0
9
You Tube View Count Rule Change 24 August
Pinterest

नई दिल्ली: YouTube अपने वीडियो व्यूज काउंट करने के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. बता दें, नया नियम आज यानी  24 अगस्त 2026 से दुनियाभर में लागू होगा. इस नए नियम के तहत किसी वीडियो के प्ले होते ही उसका व्यू काउंट हो जाएगा। यानी वीडियो देखने के लिए किसी तय समय तक इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी. लेकिन इस नए नियम का यूजर्स पर क्या असर पड़ने वाला है चलिए जानते है.  

पहले कैसे गिने जाते थे वीडियो के व्यूज?

अब तक लंबे वीडियो के मामले में व्यू काउंट होने के लिए यूजर को वीडियो का एक निश्चित हिस्सा देखना पड़ता था. मौजूदा व्यवस्था में लंबे वीडियो के लिए करीब 30 सेकंड तक देखे जाने के बाद व्यू दर्ज होने की बात कही गई है. हालांकि, Shorts के लिए YouTube पहले ही अलग व्यू काउंटिंग सिस्टम लागू कर चुका है. अब प्लेटफॉर्म इसी तरह की व्यवस्था सभी वीडियो फॉर्मेट के लिए लागू करने जा रहा है. 24 अगस्त के बाद जैसे ही कोई वीडियो प्ले होगा, शुरुआती फ्रेम या सेकेंड से ही उसे व्यू के तौर पर दर्ज किया जा सकेगा. 

क्या YouTubers की कमाई पर पड़ेगा असर?

हालांकि व्यूज गिनने के नियम में बदलाव से कंटेंट क्रिएटर्स की कमाई पर सीधे तौर पर कोई असर नहीं पड़ेगा। YouTube ने इस बदलाव के साथ अपने मॉनेटाइजेशन सिस्टम या कमाई के नियमों में बदलाव नहीं किया है. यानी सिर्फ व्यूज की संख्या बढ़ने से क्रिएटर्स की विज्ञापन से होने वाली कमाई उसी अनुपात में नहीं बढ़ेगी. YouTube Partner Program (YPP) और विज्ञापन आधारित कमाई के लिए लागू मौजूदा नियम पहले की तरह ही जारी रहेंगे. 

आम यूजर्स पर क्या होगा असर?

इसके साथ ही इस बदलाव का आम YouTube यूजर्स के अनुभव पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। वीडियो देखने, सर्च करने या प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने का तरीका पहले जैसा ही रहेगा। वहीं बदलाव मुख्य रूप से इस बात से जुड़ा है कि YouTube किसी वीडियो के प्ले होने को किस तरह व्यू के रूप में दर्ज करेगा।इस नए सिस्टम के बाद वीडियो के कुल व्यूज पहले की तुलना में तेजी से बढ़ते नजर आ सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं होगा कि हर बढ़ा हुआ व्यू विज्ञापन कमाई में भी उसी तरह तब्दील होगा. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here