Electric Vehicle Sales: जुलाई में EV टू-व्हीलर की बिक्री में 80% उछाल
भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मांग लगातार बढ़ रही है जुलाई 2026 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के 1,95,446 यूनिट्स रजिस्टर हुए, जो पिछले साल जुलाई के मुकाबले 80% ज्यादा हैं. वहीं, जून 2026 में 1,94,940 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, यानी महीने-दर-महीने बिक्री लगभग स्थिर रही कुल टू-व्हीलर बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी भी बढ़ी है जून में यह 10.6% थी, जो जुलाई में बढ़कर 11.1% हो गई. इससे साफ है कि लोग तेजी से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की ओर बढ़ रहे हैं.
TVS Motor रही नंबर-1
ऑटोकार प्रोफेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, TVS Motor ने जुलाई 2026 में भी सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचे कंपनी ने इस महीने 53,031 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल जुलाई में यह आंकड़ा 23,581 यूनिट्स था यानी कंपनी की बिक्री एक साल में दोगुने से भी ज्यादा बढ़ गई इसके साथ ही TVS का मार्केट शेयर बढ़कर 27.1% हो गया, जिससे वह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में नंबर-1 कंपनी बनी हुई है.
Bajaj Auto दूसरे नंबर पर रही
जुलाई 2026 में Bajaj Auto ने 43,817 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री की और दूसरे स्थान पर रही, पिछले साल की तुलना में कंपनी की बिक्री 113% बढ़ी है इसके साथ ही कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर 22.4% हो गया.
तीसरे स्थान पर Ather Energy
Ather Energy ने जुलाई 2026 में 29,301 यूनिट्स बेचीं यह पिछले साल के मुकाबले 64% ज्यादा है हालांकि, जून के मुकाबले कंपनी की बिक्री में 7% की हल्की गिरावट दर्ज की गई जुलाई में Ather का मार्केट शेयर 15% रहा.
चौथे नंबर पर Hero MotoCorp
Hero MotoCorp ने भी शानदार प्रदर्शन किया जुलाई 2026 में कंपनी ने 21,506 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेचे, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 10,835 यूनिट्स था। यानी कंपनी की बिक्री लगभग दोगुनी हो गई जुलाई में Hero MotoCorp का मार्केट शेयर 11% रहा.
Ola Electric की बिक्री घटी
जुलाई 2026 में Ola Electric ही ऐसी बड़ी कंपनी रही, जिसकी बिक्री में गिरावट देखने को मिली कंपनी की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 27% और जून के मुकाबले 17% कम होकर 13,520 यूनिट्स रह गई इसके साथ ही Ola का मार्केट शेयर घटकर 6.9% पर आ गया, जबकि पिछले साल यह 17% था.
अन्य कंपनियों का प्रदर्शन
जुलाई 2026 में Greaves Electric ने 9,768 यूनिट्स, River Mobility ने 5,791 यूनिट्स और BGauss Auto ने 5,353 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की.
तेजी से बढ़ रहा है भारत का EV मार्केट
भारत का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार लगातार तेजी से बढ़ रहा है. TVS Motor और Bajaj Auto जैसी स्थापित कंपनियों ने अपनी स्थिति और मजबूत की है, जबकि दूसरी कंपनियां भी अच्छी ग्रोथ दर्ज कर रही हैं. जुलाई 2026 में कुल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिक्री में 82% से ज्यादा हिस्सेदारी सिर्फ टॉप-5 कंपनियों की रही, वहीं, FY27 के पहले चार महीनों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के 7,20,730 रजिस्ट्रेशन हुए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 71% ज्यादा हैं.












