आलिया भट्ट-शरवरी की ‘अल्फा’ रिलीज होते ही X पर आई रिव्यू की बाढ़, जानिए दर्शकों ने फिल्म को हिट बताया या फ्लॉप?

0
12
Alpha Movie Review
Screen Grab x @RudroUtsha

नई दिल्ली: आलिया भट्ट और शरवरी की बहुप्रतीक्षित जासूसी थ्रिलर ‘अल्फा’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म के पहले ही दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दर्शकों ने अपनी राय साझा करनी शुरू कर दी है. यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म होने के कारण इसे लेकर पहले से ही काफी उत्साह था. अब शुरुआती प्रतिक्रियाओं में फिल्म को लेकर दर्शकों की मिली-जुली राय देखने को मिल रही है.

दर्शकों को पसंद आए एक्शन और अभिनय

फिल्म देखने वाले कई दर्शकों ने आलिया भट्ट और शरवरी की जोड़ी की तारीफ की है. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि दोनों अभिनेत्रियों ने दमदार स्क्रीन प्रेजेंस दिखाई है और अपने अभिनय से फिल्म को मजबूती दी है. खासतौर पर एक्शन सीक्वेंस और बड़े स्तर पर फिल्माए गए दृश्यों को सराहा जा रहा है.

कुछ दर्शकों ने लिखा कि फिल्म स्पाई यूनिवर्स की बाकी फिल्मों की तरह मनोरंजन से भरपूर है. उनका मानना है कि यदि दर्शक बिना ज्यादा उम्मीदों के फिल्म देखने जाएं, तो उन्हें यह पसंद आ सकती है.

#Alpha is a disappointing watch with a weak script and inconsistent performances. The only positives are the action choreography, #HrithikRoshan‘s cameo, and a sincere performance from #BobbyDeol, despite his underwritten role. #Sharvari gets little to work with.— Ro_Ko (@TheROKOArmy) July 3, 2026

कहानी को लेकर बंटी राय

जहां एक ओर फिल्म के एक्शन और कलाकारों के प्रदर्शन की तारीफ हो रही है, वहीं कुछ लोगों ने कहानी को सामान्य बताया है. कई यूजर्स का कहना है कि फिल्म की शुरुआत अच्छी है, लेकिन कहानी में नया पन कम नजर आता है. हालांकि उनका यह भी मानना है कि फिल्म का दूसरा भाग कहानी को बेहतर बना सकता है.

#Alpha 1 st half done
A typical YRF Spy Universe entertainer so don’t go in expecting something pathbreaking just sit back and enjoy t ride#AliaBhatt n #SharvariWagh r looking absolutely gorgeous nd both have a solid screen presence They carry the film well with their actions🍿— Abhijeet🏹 (@Skyhigh_xoz) July 3, 2026

क्या है फिल्म की कहानी?

‘अल्फा’ एक ऐसी युवा लड़की की कहानी है, जिसे बचपन से ही एक घातक मिशन के लिए तैयार किया जाता है. फिल्म में आलिया भट्ट ‘सीता’ नाम की जासूस के किरदार में हैं, जबकि शरवरी उनकी साथी एजेंट बनी हैं. दोनों मिलकर कई खतरनाक मिशनों का सामना करती हैं.

Alpha – First Half ReviewJust watched the first half of Alpha and it’s a solid entertainer! 🔥 Alia Bhatt is fierce and convincing as the assassin Sita – her action sequences are sharp, intense, and she nails the emotional depth too. Sharvari brings strong presence, and the duo’s…— Veer Pratap (@veerpratapz) July 3, 2026

स्टार कास्ट और निर्माण

फिल्म का निर्देशन शिव रावेल ने किया है और इसे यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर और कैमियो भूमिका में ऋतिक रोशन भी नजर आते हैं. पटकथा सौमिल शुक्ला और श्रीधर राघवन ने लिखी है, जबकि संगीत रोहांश और अबीर ने तैयार किया है. ‘अल्फा’ यशराज स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here