लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

0
14
Massive fire breaks out coaching center Lucknow several people feared trapped
Massive fire breaks out coaching center Lucknow several people feared trapped

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र से चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई है. इतनी तेजी से फैली कि इमारत में मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. बताया जा रहा है इस दौरान कोच‍िंग सेंटर में कई छात्र मौजूद थे, जिनमें से कुछ छात्र अपनी जान बचाने के लिए सेंटर से नीचे कूद गए. हालांकि आशंका जताई जा रही है कि अभी भी कई लोग अंदर फंसे हो सकते हैं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है.

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने और अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस इमारत में आग लगी है वहां आईटी और टेक्निकल ट्रेनिंग से जुड़ी गतिविधियां चलती थीं, जहां बड़ी संख्या में छात्र और कर्मचारी मौजूद रहते हैं. 

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार 10 से 12 लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसके साथ ही आग लगने की वजह भी फिलहाल साफ नहीं हो पाई है. 

कब मिली आग लगने की सोचना 

मौके पर पहुंचे प्रभजोत सिंह ने बताया कि उनके बेटे सुखमणि सिंह ने दोपहर करीब 2:15 बजे फोन कर आग लगने की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि जिस कार्यालय में उनका बेटा काम करता है, वहां आमतौर पर 20 से 22 लोग मौजूद रहते हैं. घटना की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए.

CM योगी के लिया संज्ञान 

इतना ही नहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही प्रशासन को पूरे मामले पर नजर बनाए रखने और हर संभव मदद पहुंचाने को कहा गया है. फिलहाल बचाव अभियान जारी है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here