मुंबई: टेलीविजन की क्वीन कही जानी वाली दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने घर में डबल सेलिब्रेशन की खबर सामने आई है. बता दें, दिव्यांका ने दो जुड़वा बेटों के जन्म दिया है, जिसके बाद उनके फैंस की खुशी सातवें आसमान पर हैं. कपल ने ये गुड न्यूज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक एनिमेटेड पोस्ट शेयर करते हुए दी है. इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट में देखा जा सकता है एक दो जुड़वा बच्चे बने हुए हैं इसके साथ ही उस पर लिखा है “हमने खुशी मांगी… भगवान ने कहा, “दुगुनी खुशी लो” हमें जुड़वां बेटों का आशीर्वाद मिला है.”
कैप्शन में क्या लिखा
पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है “आखिरकार इंतजार खत्म हुआ… हमारे “लड़के” आ गए हैं और ज़िंदगी पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत लग रही है. आगे उन्होंने लिखा मेरे करण अर्जुन आ गए. दिव और मैं माता-पिता बनने के इस नए और अद्भुत अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं, इसलिए हमें आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है.
सेलेब्स ने दी बधाई
दिव्यांका और विवेक की इस खुशी में कई सेलेब्स और फैंस भी कपल को बधाई दे रहे हैं.ये है मोहब्बतें में उनकी ऑन स्क्रीन मदर रही नीना कुलकर्णी ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा “यह बहुत ही बढ़िया खबर है, बधाई हो” वहीं दिव्यांका और विवेक की गोद भराई में शामिल हुई उनकी खास दोस्त और एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा ने लिखा “वाह! बधाई हो” इसके साथ ही माही विज, अंकिता लोखंडे, अदिति भाटिया और करिश्मा तन्ना समेत इंडस्ट्री से जुड़ें कई कलाकार कपल की इसगुड़ न्यूज पर उन्हें बधाई दे रहे हैं.
कब की थी अनाउंसमेंट
बता दें, मार्च 2026 में दिव्यांका की प्रेग्नेंसी की न्यूज अचानक बाहर के बाद कपल ने एक पोस्ट के जरिए इस बात की ऑफिशियल अनोउसमेंट की थी. बता दें, दिव्यांका और विवेक की शादी 8, जुलाई 2016 में हुई थी. वहीं इस साल यानी 2026 में उनकी शादी को 10 साल पूरे होने वाले है. शादी की 10वीं सालगिरा से पहले कपल के लिए ये खुशखबरी वाकई एक आशीर्वाद की तरह है.














