मदर्स डे पर CEO का दिल जीतने वाला ऐलान, कर्मचारियों को मिला खास बोनस

0
11
CEO
CEO

नई दिल्ली: वर्क-लाइफ बैलेंस की कमी ने कॉर्पोरेट कर्मचारियों को थका दिया है. लगातार टारगेट ऑफिस की राजनीति और प्रमोशन की जबरदस्त होड़ के बीच लोग अपनी मानसिक सेहत से ज्यादा से ज्यादा समझौता कर रहे हैं. इसी माहौल में दिल्ली की एक कंपनी के CEO अपने कर्मचारियों को मदर्स डे पर एक खास तोहफा देने की वजह से वायरल हो रहे हैं. माता-पिता के चुपचाप किए गए बलिदानों को ध्यान में रखते हुए ग्रोवर ने एक दिल को छू लेने वाली पहल की घोषणा की है.

CEO का मदर्स डे का अनोखा तोहफा

दिल्ली के एक CEO ने अपने कर्मचारियों के लिए एक ऐसा कदम उठाया है जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है. मदर्स डे के मौके पर इस बिजनेसमैन ने घोषणा की कि वह कर्मचारियों को 10,000 कैश और तीन दिन की पेड लीव देंगे ताकि वे अपने माता-पिता के साथ अच्छा समय बिता सकें. सोशल मीडिया पर लोग इस पहल की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें “साल का सबसे अच्छा बॉस” कह रहे हैं.

मां और पापा को ट्रिप पर ले जाओ

पहल के तहत कर्मचारियों को 10,000 का भत्ता और तीन अतिरिक्त दिनों की पेड लीव मिलेगी ताकि वे अपने माता-पिता को ट्रिप पर ले जा सकें. यह पहल Elite Marque के संस्थापक और सीईओ रजत ग्रोवर ने शुरू की है. इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए रजत ग्रोवर ने लिखा, हम हमेशा उन लोगों से ‘एक दिन’ कहते रहते हैं, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी हमारे लिए ‘हां’ कहा है. उन्होंने कहा कि माता-पिता ने अपने सपने, समय और कड़ी मेहनत अपने बच्चों पर लगा दी है फिर भी बदले में कभी कुछ नहीं मांगा.

समय आ गया है कि हम उनसे पूछें कि वह कौन सी एक चीज है जो वे हमेशा से करना चाहते थे? कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा, काश पूरी दुनिया इसी तरह सोचने लगे. दूसरे ने कमेंट किया, हमेशा की तरह, एक तारीफ के काबिल पहल.

कर्मचारियों को मिला एक खास तोहफा

अपनी टीम को संबोधित करते हुए एक वीडियो में रजत ग्रोवर ने बताया कि कंपनी शुरू होने से भी पहले कोई ऐसा था जो सुबह 5 बजे उठकर खाना बनाता था और घर का सारा काम संभालता था ताकि वह अपने सपनों को पूरा कर सकें. उन्होंने अपने कर्मचारियों से आग्रह किया, हमें नहीं पता कि उनके साथ हमारे पास कितना समय बचा है. अगर कोई ऐसी जगह है जहां वे हमेशा से जाना चाहते थे तो उन्हें अभी वहां ले जाएं. इसके बाद उन्होंने घोषणा की कि कर्मचारियों को 10,000 का रीइम्बर्समेंट और तीन दिन की पेड लीव मिलेगी. इस पहल की एक खास बात यह है कि ये छुट्टियां कर्मचारियों के रेगुलर लीव बैलेंस से नहीं काटी जाएंगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here