महिला आरक्षण बिल की हार के एक दिन बाद PM मोदी राष्ट्र को 8:30 बजे संबोधित करेंगे

0
11
PM MODI
PM MODI

नई दिल्ली: महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में गिरने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी घोषणा की है, हालांकि संबोधन का विषय स्पष्ट नहीं किया गया है. बिल के खारिज होने के ठीक 24 घंटे बाद यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब राजनीतिक गर्मागर्मी चरम पर है. बिल में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने और 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन का प्रावधान था.

प्रधानमंत्री का राष्ट्र को संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन देने जा रहे हैं. पीएमओ ने संबोधन के विषय पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. 

कैबिनेट बैठक में PM का तीखा रुख

सूत्रों के अनुसार, आज हुई कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर महिलाओं के खिलाफ रुख अपनाने का आरोप लगाया. उन्होंने विपक्ष को दोषी करार देते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल का समर्थन न करके विपक्ष ने गलती की है और भविष्य में इसके राजनीतिक परिणाम भुगतने होंगे.

विपक्ष पर गांव-गांव में संदेश देने का निर्देश

प्रधानमंत्री ने बैठक में जोर देते हुए कहा कि विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता का संदेश हर गांव तक पहुंचाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अब विपक्षी दल अपनी स्थिति को सही ठहराने के लिए जुट गए हैं. 

बिल पर मतदान का आंकड़ा

संविधान (131वां संशोधन) विधेयक लोकसभा में दो तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सका. बिल के पक्ष में 298 सांसदों ने वोट किया जबकि 230 सांसदों ने इसका विरोध किया. विधेयक में महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण, लोकसभा की सदस्य संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने और 2011 जनगणना के आधार पर परिसीमन का प्रावधान शामिल था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here