सीएम पद से नीतीश का इस्तीफा, NDA में BJP की बारी

0
12
Nitish Resigns as CM; BJP's Turn in the NDA
Nitish Resigns as CM; BJP's Turn in the NDA

बिहार में सियासी भूचाल आ गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक भवन पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है. लगभग दो दशक तक बिहार की सत्ता संभालने के बाद नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे.  इसके साथ ही बिहार में बड़ा राजनीतिक परिवर्तन होने जा रहा है और अब राज्य में भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सत्ता की कमान सम्राट चौधरी के हाथ में जाने की प्रबल संभावना है.

आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एन०डी०ए० सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो,…— Nitish Kumar (@NitishKumar) April 14, 2026

नीतीश कुमार ने सौंपा इस्तीफा

नीतीश कुमार ने आज अणे मार्ग से एक ही गाड़ी में सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ राजभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंपा. गाड़ी में विजय चौधरी आगे की सीट पर और पीछे नीतीश कुमार तथा सम्राट चौधरी साथ बैठे नजर आए. इस तस्वीर को बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा संकेत माना जा रहा है.

कौन बनेंगा बिहार का नया CM

सूत्रों के अनुसार सम्राट चौधरी का बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो चुका है. पार्टी और सहयोगी दलों के बीच इस नाम पर पूरी सहमति बन गई है. अब केवल औपचारिक घोषणा बाकी है.  

15 अप्रैल को होगा शपथ ग्रहण

बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण 15 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है. इससे पहले मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. नए मंत्रिमंडल में कुल 24 मंत्री हो सकते हैं.

नए मंत्रिमंडल का संभावित फॉर्मूला

नए मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री और जेडीयू कोटे से डिप्टी सीएम समेत 9 मंत्री बनाए जा सकते हैं. इसके अलावा एलजेपी (रामविलास) को 2 तथा हम और आरएलएम को 1-1 मंत्री पद मिल सकता है.  भाजपा कोटे से विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल और श्रेयसी सिंह जैसे नाम चर्चा में हैं. वहीं जेडीयू से विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी और लेसी सिंह समेत कई नेताओं के नाम संभावित मंत्रियों की सूची में शामिल हैं.

नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक

नीतीश कुमार कैबिनेट की अंतिम बैठक में मौजूदा मंत्रिमंडल को भंग करने का फैसला लिया गया. आज शाम बिहार के अगले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम का औपचारिक ऐलान किए जाने की संभावना है.  नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल चरम पर है और सभी की नजरें आज शाम होने वाले आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here