एसयूडी लाइफ ने ‘युवा स्मार्ट टर्म’ नाम से एक नया जीवन बीमा प्लान लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य, सुरक्षा प्रदान करना है

0
4

हिसार: स्टार यूनियन दाई-इची लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एसयूडी लाइफ) ने ‘एसयूडी लाइफ युवा स्मार्ट टर्म’ नाम से नया शुद्ध टर्म जीवन बीमा प्लान लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य युवाओं को उनके परिवार के लिए वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध कराना है। इस प्लान में बीमाधारक को समय के साथ बढ़ती जिम्मेदारियों और जरूरतों के अनुसार अपना बीमा कवर बढ़ाने का विकल्प भी दिया गया है।

शादी और बच्चों के जन्म पर बढ़ा सकेंगे बीमा कवर

समय के साथ व्यक्ति की वित्तीय जिम्मेदारियां बदलती रहती हैं। शादी, बच्चों की परवरिश, होम लोन और बच्चों की शिक्षा के लिए लिया गया कर्ज परिवार की आर्थिक जरूरतों को बढ़ा सकता है। ऐसे में पहले लिया गया बीमा कवर भविष्य में अपर्याप्त साबित हो सकता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए प्लान में ‘लाइफ स्टेज अपग्रेड’ सुविधा दी गई है। इसके तहत पात्र पॉलिसीधारक बिना नई पॉलिसी खरीदे अपना बीमा कवर बढ़ा सकते हैं।

जीवन की अहम घटनाओं पर मिलेगी अपग्रेड की सुविधा

‘लाइफ स्टेज अपग्रेड’ विकल्प का चयन पॉलिसी शुरू करते समय करना होगा। इसके बाद शादी, पहले या दूसरे बच्चे के जन्म अथवा गोद लेने, होम लोन लेने और बच्चों की शिक्षा के लिए ऋण लेने जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं पर बीमा कवर बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए अतिरिक्त प्रीमियम देना होगा। यह सुविधा रेगुलर पे पॉलिसियों में उपलब्ध है और इसका लाभ अंडरराइटिंग तथा निर्धारित शर्तों के अधीन होगा।

एकमुश्त या मासिक आय के रूप में मिलेगा डेथ बेनिफिट

इस प्लान में ग्राहकों को यह चुनने की सुविधा दी गई है कि मृत्यु लाभ का भुगतान किस रूप में किया जाए। परिवार को बीमा राशि एकमुश्त मिल सकती है। इसके अलावा 125 महीनों तक मासिक आय के रूप में भुगतान लेने या एकमुश्त और मासिक आय के विकल्प को मिलाकर लाभ प्राप्त करने की सुविधा भी दी गई है।

60 से 62 वर्ष की उम्र में प्रीमियम वापसी का विकल्प

एसयूडी लाइफ युवा स्मार्ट टर्म में ‘स्पेशल एग्जिट वैल्यू’ की सुविधा भी शामिल है। इसके तहत पात्र पॉलिसीधारक 60, 61 या 62 वर्ष की आयु में पॉलिसी से बाहर निकल सकते हैं। इस स्थिति में उन्हें अब तक जमा किए गए कुल प्रीमियम की राशि वापस मिल सकती है। हालांकि, इसका लाभ निर्धारित पात्रता मानदंडों और पॉलिसी की शर्तों के अनुसार ही मिलेगा।

18 से 65 वर्ष की उम्र के लोग ले सकेंगे पॉलिसी

कंपनी के अनुसार, 18 से 65 वर्ष की आयु के व्यक्ति इस प्लान को खरीद सकते हैं। ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार बीमा राशि और 10 से 50 वर्ष तक की पॉलिसी अवधि चुन सकते हैं। प्रीमियम का भुगतान नियमित रूप से या 7, 10 अथवा 15 साल की सीमित अवधि में करने का विकल्प भी दिया गया है।

महिला और पहली बार बीमा लेने वालों को छूट

पात्रता शर्तों के अनुसार, महिला पॉलिसीधारकों, पहली बार जीवन बीमा खरीदने वाले ग्राहकों, वेतनभोगी व्यक्तियों और एसयूडी लाइफ के मौजूदा पॉलिसीधारकों को प्रीमियम में छूट मिल सकती है।

सीईओ ने बताई प्लान लॉन्च करने की वजह

लॉन्च के अवसर पर एसयूडी लाइफ के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी एवं सीईओ) अभय तेवारी ने कहा कि समय के साथ हर परिवार की जरूरतें बदलती हैं और उनकी वित्तीय सुरक्षा भी उसी के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कंपनी का उद्देश्य युवा भारतीयों को जीवन के शुरुआती दौर से ही अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करने में मदद करना है। उनके मुताबिक, टर्म इंश्योरेंस हर उम्र में वित्तीय सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण विकल्प है।

 

Reported By: Praveen Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here