व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की गोष्ठी, CCTV लगाने और नकदी ले जाने से पहले पुलिस को सूचना देने की अपील

0
12

मुजफ्फरनगर: व्यापारियों की सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव को लेकर शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

CCTV कैमरे लगाने और बाजारों में चौकीदार रखने की अपील

गोष्ठी में एसपी क्राइम ने व्यापारियों की समस्याएं और सुझाव सुनते हुए उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों से प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने, मुख्य मार्गों पर आपसी सहयोग से कैमरे लगवाने, रात में पर्याप्त रोशनी रखने और बाजारों में सामूहिक रूप से सुरक्षा गार्ड या चौकीदार की व्यवस्था करने की अपील की।

नकदी ले जाने से पहले पुलिस को दें सूचना, साइबर ठगी पर 1930 पर करें कॉल

इसके अलावा नकदी का परिवहन करने से पहले स्थानीय पुलिस को सूचना देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। गोष्ठी में साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी के तरीकों की जानकारी देते हुए बचाव के उपाय भी बताए गए। पुलिस ने साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

 

 Reported By: Rohit 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here