डिजिटल स्क्रीन पर चमका हरियाणा, परंपरा की जड़ें, विकास के नए रंग

0
18

हरियाणा: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा पवेलियन इन दिनों आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां डिजिटल तकनीक और भव्य वास्तुकला का ऐसा संगम देखने को मिल रहा है, जहां हर स्क्रीन प्रदेश की विकास यात्रा की कहानी बयां कर रही है। डिजिटल डिस्प्ले पर सरकारी योजनाओं, उपलब्धियों और आधुनिक हरियाणा की तस्वीरें देखकर मेले में पहुंच रहे लोग न केवल जानकारी हासिल कर रहे हैं, बल्कि इन स्क्रीन के साथ यादगार तस्वीरें भी खिंचवा रहे हैं।

प्रगति मैदान में डिजिटल तकनीक से सजा पवेलियन

दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 नवंबर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के हॉल नंबर-5 में हरियाणा पवेलियन सजाया गया है। इस बार इसकी विशेष पहचान अत्याधुनिक डिजिटल तकनीक बनी है। पवेलियन के बाहरी हिस्से में लगी एनामॉर्फिक एलईडी स्क्रीन और विशाल डिजिटल दीवारें प्रदेश की पहचान, संस्कृति और विकास की कहानी को जीवंत अंदाज में प्रस्तुत कर रही हैं।

संस्कृति और विकास की झलक दिखाते चित्र

पवेलियन की दीवारों पर बने चित्र और भित्तिचित्र हरियाणा की मिट्टी, परंपरा और संस्कृति की झलक दिखाते हैं। कहीं खेती-किसानी, ग्रामीण जीवन और पारंपरिक व्यवसाय नजर आते हैं, तो कहीं उद्योग, आधुनिक बुनियादी ढांचे और शहरी विकास की तस्वीर दिखाई देती है।

कायनेटिक ट्री बना सेल्फी का आकर्षण

पवेलियन के मुख्य द्वार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। अंदर विशाल खुले आंगन के बीच डिजिटल डिस्प्ले से सजा कायनेटिक ट्री विशेष आकर्षण बना हुआ है। इसके साथ कायनेटिक एलईडी दीवार और विभिन्न विभागों की योजनाएं दर्शाती स्क्रीन लगाई गई हैं। इन डिजिटल प्रस्तुतियों के सामने आगंतुक सेल्फी लेकर मेले की यादें संजो रहे हैं।

 

Reported By: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here