हथियारों के दम पर इलाके में दहशत फैलाने निकला काला जठेड़ी गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

0
12

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आउटर नॉर्थ जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने काला जठेड़ी गैंग से जुड़े एक वांछित बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी की पहचान रोहित उर्फ हड्डी (28) पुत्र करमबीर सिंह, निवासी मुकुंदपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

बाहरी उत्तरी जिला डीसीपी शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि 12 और 13 नवंबर की दरम्यानी रात स्पेशल स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि भलस्वा डेयरी इलाके में फायरिंग की वारदात में शामिल एक बदमाश मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रणनीति बनाई और बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर रोहित उर्फ हड्डी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस मिले। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति पर फायरिंग करने और सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर इलाके में दहशत फैलाने के आरोपों में शामिल था। सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर आपराधिक छवि और दबदबा कायम करने की भी कोशिश की गई थी।

दस आपराधिक मामलों में रहा शामिल

बरामदगी के आधार पर थाना भलस्वा डेयरी में एफआईआर नंबर 697/26, दिनांक 12 नवंबर 2026, आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपी ने एफआईआर नंबर 657/26 और 831/24 में भी संलिप्तता बताई। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूटपाट आर्म्स एक्ट और मारपीट समेत दस आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इंस्पेक्टर विश्वेंद्र चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम में एसआई विशाल मलिक, एएसआई राजबीर, हेड कांस्टेबल सतेंद्र, रोबिन, दिनेश, नवीन, अशोक और रवि शामिल रहे। पूरी कार्रवाई एसीपी ऑपरेशंस/आउटर नॉर्थ दिनेश कुमार की निगरानी तथा डीसीपी श्रोतभ डी. सक्सेना के निर्देशन में की गई।

 

Reported By: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here