रतिया में बिजली बिलों की बकाया राशि वसूलने के लिए एक्सईएन ने ली अधिकारियों की बैठक

0
9

रतिया: बिजली निगम के एक्सईएन डिवीजन फतेहाबाद अशोक कुमार ने आज रतिया में एसडीओ अशोक पानू तथा बिजली निगम के सभी जेई के साथ बैठक की। बैठक में बिजली बिलों की बकाया राशि की वसूली को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान एक्सईएन अशोक कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 2 हजार रुपये से अधिक की बकाया राशि वाले बिजली उपभोक्ताओं से बिलों की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें गठित कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को तालमेल से काम करने के निर्देश और उपभोक्ताओं से अपील 

उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी तालमेल के साथ काम करें और बकाया बिलों की वसूली के कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से भी अपील की कि वे अपने बिजली बिलों का भुगतान निर्धारित समय पर करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में एसडीओ अशोक पानू सहित बिजली निगम के सभी जेई मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here