बेसहारा हालत में मिले युवक को डेरा प्रेमियों ने परिवार से मिलवाया, मानवता की मिसाल पेश की

0
8

रतिया: मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश देते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश की। टोहाना रोड पर दयनीय हालत में मिले एक गुमशुदा युवक को डेरा प्रेमियों ने न केवल सहारा दिया, बल्कि उसके परिवार का पता लगाकर उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द भी करवाया।जानकारी के अनुसार अंजार पुत्र जमीर शाह निवासी जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) फगवाड़ा में अपने भाई के पास रहकर काम करता था। इसी दौरान वह अपने परिजनों से बिछड़ गया था।

टोहाना रोड पर युवक की दयनीय हालत देखकर रमन प्रेमी निवासी विलासपुर, सुपर स्टूडेंट एवं आईटी विंग सदस्य ने उसे संभाला और डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केंद्र रतिया लेकर पहुंचे। यहां डेरा प्रेमियों ने उसकी साफ-सफाई करवाई, नहलाया-धुलाया, नाखून काटे और भोजन करवाया। इसके साथ ही उसके शरीर पर मौजूद घावों की मरहम-पट्टी भी की गई।

 परिवार से संपर्क और पुनर्मिलन 

इसके बाद डेरा प्रेमियों ने अपने स्तर पर युवक के परिवार की तलाश शुरू की और काफी प्रयासों के बाद उसके परिजनों से संपर्क स्थापित कर उसे परिवार से मिलवाने का प्रबंध किया। युवक को लेने के लिए उसके भाई इमरान, सहजाद और नोशाद बिजनौर से पहुंचे। पुलिस कर्मचारी राजेंद्र कुमार और कुलदीप सिंह की मौजूदगी में युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस दौरान युवक के भाई नोशाद ने डेरा प्रेमियों का आभार जताते हुए कहा कि धन्य हैं ऐसे गुरुजी, जो अपने अनुयायियों को मानवता की भलाई, दीन-दुखियों की मदद और जरूरतमंदों की सेवा करने की शिक्षा देते हैं। उन्होंने कहा कि डेरा प्रेमियों ने जिस तरह उनके भाई की देखभाल की और उसे परिवार से मिलवाया, वह सराहनीय है।

 पुलिस और सेवादारों की प्रशंसा 

वहीं सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने भी डेरा प्रेमियों के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि मानवता की भलाई के लिए किया गया यह नेक कार्य काबिले तारीफ है। पुलिस प्रशासन हमेशा ऐसे सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों में डेरा प्रेमियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
इस अवसर पर प्यारे लाल इन्सां, देवराज इन्सां, विकास इन्सां सच्चे नम्र सेवादार,गुरजीत सिंह इन्सां, आशा इन्सां ,गुरनेव, लोकचंद इन्सां ,वकील इन्सां, संजू, सोनू, दिलवर इन्सां, डॉ. बृजलाल, सतनाम इन्सां सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here