फ़तेहाबाद: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण जोड़ा एडवोकेट जी ने आज डेरा बाबा भूमणशाह जी, संगर साधा, सिरसा पहुंचकर डेरे के गद्दीनशीन परम पूजनीय बाबा ब्रह्मदास जी महाराज को उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर उन्होंने बाबा जी से आशीर्वाद प्राप्त कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी, नसरपंच राकेश कंबोज, डॉ शाम कंबोज,अविनाश कंबोज भी साथ रहे।
संतों की शिक्षाएं समाज को सेवा और सदाचार की राह दिखाती हैं
इस दौरान प्रवीण जोड़ा एडवोकेट ने बाबा ब्रह्मदास जी महाराज के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि संत-महात्माओं का जीवन समाज को आध्यात्मिक चेतना, सदाचार, सेवा, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके आशीर्वचन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा लोगों को जनकल्याण एवं परोपकार के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं।
डेरा बाबा भूमणशाह की परंपराएं भाईचारे और सेवा को बढ़ावा देती हैं
उन्होंने कहा कि डेरा बाबा भूमणशाह जी की आध्यात्मिक एवं सामाजिक परंपराएं समाज में भाईचारे, आपसी प्रेम और सेवा भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर उन्होंने परम पूजनीय बाबा ब्रह्मदास जी महाराज के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करते हुए उनके सान्निध्य एवं आशीर्वाद को सौभाग्यपूर्ण बताया।












