एसडीएम ने राजस्व विभाग की टीमों को फसल नुकसान का जल्द और पारदर्शी सत्यापन करने के दिए निर्देश

0
7

रतिया: रिम्पी जिन्दल रतिया उपमंडल में हाल ही में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने खेतों का निरीक्षण किया और प्रभावित क्षेत्रों में फसल नुकसान का सही आकलन करने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

खेतों में हो रहा फसल नुकसान का सत्यापन

एसडीएम ने बताया कि प्रभावित किसानों द्वारा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज करवाई गई फसल क्षति की शिकायतों का धरातल पर सत्यापन किया जा रहा है। राजस्व विभाग की टीमें पटवारी एवं कानूनगो स्वयं खेतों में पहुंचकर फसलों का निरीक्षण कर रही हैं, ताकि नुकसान का वास्तविक और सटीक आकलन किया जा सके।

बिना देरी पूरा करें आवेदनों का सत्यापन

एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने संबंधित कानूनगो एवं क्षेत्रीय पटवारियों को निर्देश दिए कि ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज सभी आवेदनों का फील्ड सत्यापन बिना किसी देरी के जल्द से जल्द पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बरती जाए, ताकि कोई भी पात्र एवं प्रभावित किसान अपने हक से वंचित न रहे।

सत्यापन रिपोर्ट तुरंत पोर्टल पर करें अपलोड

उन्होंने कहा कि खेतों में भौतिक सत्यापन पूरा होने के तुरंत बाद संबंधित रिपोर्ट ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपलोड की जाए, ताकि आगे की प्रशासनिक एवं मुआवजे से संबंधित प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। एसडीएम ने अधिकारियों को इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here