छठ पर 16 नवंबर को दिल्ली बंद, सोमवार को सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त संस्थाओं और सार्वजनिक उपक्रमों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

0
10

नई दिल्ली: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर दिल्ली सरकार ने श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात दी है। सूर्य उपासना और छठी मैया की आराधना के पावन अवसर पर राजधानी दिल्ली में 16 नवंबर सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सरकार के इस फैसले से छठ व्रतियों और पूर्वांचल सहित विभिन्न राज्यों से दिल्ली में रह रहे श्रद्धालुओं को पर्व की तैयारियों और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए सहूलियत मिलेगी।

उपराज्यपाल की अधिसूचना से अवकाश लागू 

दिल्ली के उपराज्यपाल ने सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार प्रतिहार षष्ठी अथवा सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) के अवसर पर यह अवकाश घोषित किया है। यह आदेश दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों पर लागू होगा।

अधिसूचना के विवरण और आदेश जारी  

दिल्ली सचिवालय आई.पी. एस्टेट से जारी अधिसूचना के मुताबिक 9 नवंबर को संयुक्त सचिव (सामान्य प्रशासन) प्रदीप टायल ने आदेश जारी किया। अधिसूचना संख्या एफ. नं. 53/876/जीएडी/सीएन/2026/6376-6418 के तहत संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश की प्रतियां और छठ पूजा का महत्व  

इस आदेश की प्रतियां मुख्य सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय, दिल्ली विधानसभा गृह मंत्रालय सहित संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भी भेजी गई हैं। छठ पूजा दिल्ली में रहने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए केवल त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति का महापर्व है। नहाय-खाय से शुरू होकर खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य तक चलने वाली इस कठिन साधना में व्रती सूर्य देव और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here