त्योहारों पर रेलवे का तोहफा, चंडीगढ़ से बरौनी तक दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

0
9

नई दिल्ली: त्योहारी सीजन में घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने राहत का बड़ा कदम उठाया है। यात्रियों की सुविधा के लिए चंडीगढ़ और बरौनी जंक्शन के बीच आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। इस पहल से पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04538/04537 चंडीगढ़–बरौनी–चंडीगढ़ विशेष रेलगाड़ी का संचालन एक-एक फेरे के लिए किया जाएगा। गाड़ी संख्या 04538 मंगलवार 10 नवंबर को रात 10 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर अंबाला, मुरादाबाद, लखनऊ, वाराणसी, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर होते हुए बुधवार देर रात 3:30 बजे बरौनी पहुंचेगी।

 वापसी यात्रा का समय 

वापसी में गाड़ी संख्या 04537 गुरुवार, 12 नवंबर को सुबह 6:30 बजे बरौनी से रवाना होकर शुक्रवार दोपहर 1:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस विशेष रेलगाड़ी में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे। यात्री ट्रेन की समय-सारिणी और अन्य जानकारी राष्ट्रीय रेल पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) की वेबसाइट अथवा मोबाइल ऐप पर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी जानकारी उपलब्ध रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here