रेलवे पुलिस की आधी रात को बड़ी कार्रवाई, जुए की महफिल पर छापा

0
14

नई दिल्ली: रेलवे परिसर में कानून को ताक पर रखकर जुए की महफिल सजाने वालों पर रेलवे पुलिस ने आधी रात के बाद शिकंजा कस दिया। थाना ओल्ड दिल्ली रेलवे स्टेशन (ओडीआरएस) की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 40 हजार 500 रुपये नकद और जुए में इस्तेमाल किए जा रहे पासे बरामद किए हैं।

गुप्त सूचना पर चार आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त रेलवे बी. भारत रेड्डी ने बताया कि 7 नवंबर को सुबह करीब 4:05 बजे गश्त के दौरान सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र, हेड कांस्टेबल मोहित और कांस्टेबल सुखवीर को सूचना मिली कि ओल्ड दिल्ली रेलवे स्टेशन थाना क्षेत्र में गेट नंबर-1 के पास ऑटो रिक्शा पार्किंग में चार व्यक्ति पासों के जरिए जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके पर दबिश दी। वहां चारों आरोपी जुआ खेलते हुए मिले। पुलिस ने सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से जुए की गतिविधि से जुड़ी नकदी तथा पासे बरामद किए। बरामद सामान को नियमानुसार कब्जे में लेकर थाना ओडीआरएस में मुकदमा संख्या 63/2026, जुआ अधिनियम की धारा 12/09/55 के तहत मामला दर्ज किया गया।

आरोपियों की पहचान और आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहजाद (31) निवासी गीता कॉलोनी, शानू (30) निवासी शास्त्री पार्क, बलकिशन (68)निवासी पश्चिम विनोद नगर और रमेश कुमार (54) निवासी नंद नगरी दिल्ली के रूप में हुई है।पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी शाहजाद का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह वर्ष 2022 में थाना लाहौरी गेट में दर्ज हत्या के प्रयास और अन्य संबंधित धाराओं के एक मामले में शामिल रहा है। वहीं शानू बलकिशन और रमेश कुमार के खिलाफ जांच के दौरान कोई पूर्व आपराधिक संलिप्तता सामने नहीं आई। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here